IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 रन जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाला SKY का सबसे धांसू रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ते हुए नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. तीसरे टी20 में अभिषेक ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया.

Advertisement
अभिषेक ने किया कमाल. (PHOTO: AP/AFP) अभिषेक ने किया कमाल. (PHOTO: AP/AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर कमाल की बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया है. इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया. 

अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Advertisement

26 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज़ 1,024 गेंदों का सामना करते हुए इस मुकाम को हासिल कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गकेबरहा में 1,164 गेंदों में 2,000 टी20I रन पूरे किए थे. 

अभिषेक ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास लिख दिया है. रिकॉर्ड बनाने के बाद अभिषेक यहीं नहीं रुके. उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. पहले मैच की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए अभिषेक शर्मा ने इंदौर के मैदान पर छक्कों-चौकों की बरसात कर दी.

पारी के दूसरे ही ओवर में अभिषेक ने चेस की गेंद पर दो शानदार छक्के और एक कवर के ऊपर से बाउंड्री बटोरी. उन्होंने शमर स्प्रिंगर और शमर जोसेफ की गेंदों को भी मैदान के बाहर का रास्ता दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Advertisement

संजू सैमसन के सस्ते में आउट होने के बाद अभिषेक ने ईशान किशन के साथ मिलकर महज 20 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली. अभिषेक ने 30 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली, हालांकि 10वें ओवर में स्प्रिंगर ने उन्हें कैच आउट कर उनकी इस पारी का अंत किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »