IND vs WI: युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त! नमन धीर ने रचा इतिहास, तूफानी पारी खेल काटा गदर

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया. लेकिन फिर भी मुकाबले के दौरान नमन धीर की तूफानी बल्लेबाजी ने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया.

Advertisement
नमन धीर ने किया कमाल. (PHOTO: AFP) नमन धीर ने किया कमाल. (PHOTO: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले पांचवें टी20 मुकाबले में लगातार बारिश के चलते नतीजा नहीं निकल सका. हालांकि, यह सीरीज भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका भी रही, क्योंकि इस सीरीज के साथ ही घर पर लगातार 12 सीरीज जीतने का उनका चार साल पुराना विजयी रथ आखिरकार थम गया. 

चिन्नास्वामी स्टेडियम की बेहतरीन ड्रेनेज व्यवस्था के चलते बारिश रुकते ही मैच को तुरंत 9-9 ओवर का कर दिया गया था. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन मैदान पर केवल 7.4 ओवर का ही खेल संभव हो पाया. 

Advertisement

इतने कम समय में भी भारतीय बल्लेबाजों ने गदर मचा दिय. ईशान किशन और युवा नमन धीर की तूफानी पारियों के दम पर टीम ने 5 विकेट पर 118 रन ठोक डाले. ईशान किशन ने महज 10 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 30 रनों की आतिशी पारी खेली तो वहीं नमन धीर ने सिर्फ 6 गेंदों में तीन गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए नाबाद 24 रनों का धुआंधार योगदान दिया.

टूटा युवी का रिकॉर्ड

नमन ने अपनी छोटी सी नाबाद पारी के दम पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. युवी ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ छह छक्के जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था.

सिर्फ 6 गेंदों में नमन का कोहराम

मैच के दौरान जब बारिश के कारण खेल को 9-9 ओवर का कर दिया गया, पारी के सातवें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद नमन धीर क्रीज पर उतरे. उन्होंने कैरेबियाई गेंदबाजों पर ऐसा कहर बरपाया कि मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लग गई. नमन ने महज 6 गेंदों में 3 दिनों और 1 चौके की मदद से नाबाद 24 रन कूट डाले. 

Advertisement

युवराज और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कम से कम 5 या उससे ज्यादा गेंदें खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में अब नमन धीर नंबर-1 बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से युवराज सिंह (साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 16 गेंदों पर 362.5 के स्ट्राइक रेट से 58 रन) और दिनेश कार्तिक (साल 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ निदहास ट्रॉफी फाइनल में 8 गेंदों पर 362.5 के स्ट्राइक रेट से 29 रन) के नाम था. नमन अब टेस्ट खेलने वाले देशों के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने कम से कम 6 गेंदें खेलकर 400 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »