रांची T20 में छक्कों की बरसात, 501 रन बने और टूटे कई रिकॉर्ड... वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को चौंकाया

रांची में वेस्टइंडीज की जीत ने टी20 सीरीज को बराबरी पर ला दिया है. अब दोनों टीमों के बीच अगले मुकाबलों में सीरीज की बढ़त हासिल करने की होड़ होगी. इस मुकाबले ने साफ कर दिया कि बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में बड़े स्कोर भी जीत की गारंटी नहीं देते.

Advertisement
वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत, कप्तान शाई होप का शतक. (Photo: PTI) वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत, कप्तान शाई होप का शतक. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • रांची,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:21 AM IST

9 अक्टूबर (शुक्रवार) को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में मेहमान टीम वेस्टइंडीज को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज की जीत में कप्तान शाई होप (102* रन) और शेरफेन रदरफोर्ड (84 रन) की अहम भूमिका रही. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी कर मैच का नक्शा पलट दिया.

Advertisement

इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. भारत- वेस्टइंडीज के बीच रांची में हुए मुकाबले में रनों की बारिश हुई और दोनों टीमों के गेंदबाज बेबस दिखे. इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बने, जिन पर नजर डालते हैं...

मेन्स टी20 इंटरनेशनल के इतिहास का ये दूसरा सबसे सफल रनचेज रहा. इस मामले में साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर है, जिसने साल 2023 में सेंचुरियन के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रनों का टारगेट चेज कर लिया था. ये टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे सफल रनचेज रहा. वहीं वेस्टइंडीज ने टी20 क्रिकेट में पहली बार इतना बड़ा टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया है.

मेन्स टी20 इंटरनेशनल में सबसे सफल रनचेज
259- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
250- वेस्टइंडीज बनाम भारत, रांची, 2026
244- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
244- बुल्गारिया बनाम जिब्राल्टर, सोफिया, 2025
243- बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022
232- वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2015
230- इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, मुंबई WS, 2016

Advertisement

मेन्स टी20 में चेज किए 250 या उससे अधिक के लक्ष्य
267- वॉशिंगटन फ्रीडम बनाम MI न्यूयॉर्क, ऑकलैंड, 2026
265- पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2026
262- पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2024
259- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
258- ब्रिस्बेन हीट बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, ब्रिस्बेन, 2025
253- मिडलसेक्स बनाम सरे, द ओवल, 2023
250- वेस्टइंडीज बनाम भारत, रांची, 2026

इस मुकाबले में कुल 501 रन बने. दूसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल में 500 या उससे ज्यादा रन स्कोर किए गए. इस मामले में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 2023 में सेंचुरियन के मैदान पर खेला गया मुकाबला टॉप पर है. उस मुकाबले में कुल 517 रन बने थे.

मेन्स टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक रन
517- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2009
501- भारत बनाम वेस्टइंडीज, रांची, 2026
499- भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई WS, T20 विश्व कप 2026
496- भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
489- वेस्टइंडीज बनाम भारत, लॉडरहिल, 2016

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले में कुल 81 बाउंड्रीज (46 चौके और 33 छक्के) लगे. इससे ज्यादा बाउंड्रीज टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में केवल दो मौके पर लगे. भारत की पारी में 25 चौके और 13 छक्के लगे. वहीं वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इस मैच में 21 चौके और 20 छक्के उड़ाए.

Advertisement

टी20I मैचों में सर्वाधिक बाउंड्रीज
81- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023 (चौके/छक्के: 46/35)
80- जिब्राल्टर बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025 (चौके/छक्के: 39/41)
79- भारत बनाम वेस्टइंडीज, रांची, 2026 (चौके/छक्के: 46/33)
73- भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई WS, 2026 (चौके/छक्के: 39/34)
72- भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026 (चौके/छक्के: 36/36)

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने इस मैच में सिर्फ 45 बॉल पर शतक जड़ दिया. होप ने 102* रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. होप ने दूसरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाया है. यह गेंदों के लिहाज से वेस्टइंडीज के किसी बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक रहा. होप अब भारत के खिलाफ सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ने के मामले में भी संयुक्त रूप से टॉप पर आ गए हैं. इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने भी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में 45 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज टी20I शतक (गेंदों के हिसाब से)
39- जॉनसन चार्ल्स बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023
45- शाई होप बनाम भारत, रांची, 2026
47- क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, मुंबई WS, 2016
48- इविन लुईस बनाम भारत, लॉडरहिल, 2016
50- क्रिस गेल बनाम साउथ अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2007

वेस्टइंडीज के लिए टी20I में सर्वाधिक शतक
2- क्रिस गेल,
2 - इविन लुईस
2- शाई होप

Advertisement

दो फुल मेम्बर्स टीम के बीच हुए मेन्स टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक 10 बार किसी टीम ने 20 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं. वेस्टइंडीज और भारतीय टीम ने यह कारनामा चार-चार बार किया है. जबकि अफगानिस्तान और इंग्लैंड ने एक-एक बार ये मुकाम हासिल किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »