IND vs NZ: 'उम्र से क्या होता है, क्लास आज भी जिंदा है', रोहित-विराट को लेकर मिचेल सेंटनर ने कही दिल जीतने वाली बात

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार यानी 4 नवंबर से करनी है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से भी यह सीरीज बेहद अहम साबित होने वाली है.

Advertisement
रोहित-कोहली को लेकर बोले सेंटनर. (PHOTO: AP) रोहित-कोहली को लेकर बोले सेंटनर. (PHOTO: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें अब 50 ओवर के फॉर्मेट में एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारतीय टीम के दो सबसे बड़े दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. 

Advertisement

सेंटनर का मानना है कि भले ही ये दोनों खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, लेकिन उनका बल्ला आज भी मैदान पर आग उगल रहा है. वे विरोधी गेंदबाजों के लिए किसी खतरे से कम नहीं हैं. सेंटनर के मुताबिक उम्र से क्या होता है, दोनों खिलाड़ियों के पास क्लास आज भी जिंदा है.

ऑकलैंड में मंगलवार को पहले वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिचेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम जानती है कि रोहित और विराट कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं. उन्होंने कहा कि पूरी टी20 सीरीज के दौरान हमारे मैचों में शानदार दर्शक संख्या देखने को मिली और मुझे उम्मीद है कि रोहित और विराट के होने से वनडे में भी यही माहौल रहेगा. 

सेंटनर ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि वे कितने शानदार खिलाड़ी हैं. भले ही वे अपने करियर के अंतिम चरण में हैं, लेकिन जैसा कि हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में देखा, वे अब भी बेहद उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं. सेंटनर ने आगे बताया कि उन्होंने और उनकी गेंदबाजी यूनिट ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की है. 

Advertisement

कीवी कप्तान ने कहा कि वे लंबे समय से रोहित को आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते देख रहे हैं. इसलिए उन्हें पता है कि न्यूजीलैंड की पिचों पर इन दिग्गजों के खिलाफ किस योजना के साथ मैदान पर उतरना है.

शुभमन गिल को लेकर कही ये बात

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की तारीफ करते हुए सेंटनर ने कहा कि पिछले पांच सालों में गिल का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. ऐसे में अगर कीवी टीम को मैच में पकड़ बनानी है तो उन्हें भारत के टॉप ऑर्डर को जल्दी समेटना होगा. 

उन्होंने कहा कि वनडे क्रिकेट में सबसे अहम बात लगातार अच्छी लाइन-लेन्थ से गेंदबाजी करना और बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखना है. यदि पिचों से गेंदबाजों को थोड़ी भी मदद मिलती है तो वे उस दबाव को लंबे समय तक कायम रखने की पूरी कोशिश करेंगे.

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज काफी रोमांचक रही थी, जहां भारत ने शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. लेकिन कीवी टीम ने आखिरी दो मुकाबले जीतकर जोरदार वापसी की थी. अब 4 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली इस वनडे सीरीज में कीवी टीम अपनी उसी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि भारतीय टीम विजयी शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »