वरुण IN, वैभव समेत 5 खिलाड़ी OUT... न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की अग्नि परीक्षा, पहले T20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड के टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर ब्रिगेड की कड़ी परीक्षा होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया था. उस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा.

Advertisement
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज, क्राइस्टचर्च में पहला मुकाबला. (Photo: X/@@BLACKCAPS) भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज, क्राइस्टचर्च में पहला मुकाबला. (Photo: X/@@BLACKCAPS)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • क्राइस्टचर्च,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर (गुरुवार) को खेला जाना है. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर सबकी नजरें रहेंगी. जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के बाद तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के कंधों पर रहने की उम्मीद है. वहीं, चोट से उबरकर लौट रहे वरुण चक्रवर्ती की भी प्लेइंग-11 में वापसी तय मानी जा रही है.

Advertisement

भारतीय समयानुसार ये मुकाबला दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा. अपनी तूफानी बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहले मुकाबले में मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. भारतीय टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी पर एक बार फिर भरोसा सकता है.

भुवनेश्वर कुमार भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. उनके साथ अर्शदीप सिंह का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. तीसरे तेज गेंदबाज के विकल्प के तौर पर प्रिंस यादव और मयंक यादव के बीच मुकाबला है. मौजूदा समीकरणों में प्रिंस यादव को प्राथमिकता मिलने की संभावना है. शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में भारत के पास तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर भी हैं. हालांकि, दोनों को एक साथ अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा.

Advertisement

कुलदीप को बैठना पड़ सकता है बाहर
स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती की वापसी टीम इंडिया के लिए अहम हो सकती है. चोट के कारण वह एशियन गेम्स 2026 और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे. अब उनकी वापसी के चलते कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है. ऑलराउंडर नमन धीर को भी प्लेइंग-11 में जगह मिलने की उम्मीद है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के सभी पांच टी20 मुकाबले खेले थे. अक्षर पटेल के लिए हालांकि अंतिम एकादश में जगह बनाना आसान नहीं होगा.

वैभव सूर्यवंशी को फिर करना पड़ेगा इंतजार
बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा मध्यक्रम को मजबूती देंगे. श्रेयस अय्यर कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में दमखम दिखाएंगे. शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मयंक यादव भी प्लेइंग-11 से बाहर रह सकते हैं.

पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती.
बेंच: शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव.

पहले टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट, फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »