GT vs MI, IPL 2026 Live Score: तिलक वर्मा का तूफानी शतक, मुंबई ने गुजरात को दिया 200 रनों का लक्ष्य

Gujarat Titans vs Mumbai Indians IPL Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस खराब फॉर्म और कई समस्याओं से जूझ रही है, जबकि गुजरात टाइटन्स जीत की लय में है. अहमदाबाद में GT का रिकॉर्ड मजबूत है, लेकिन मुंबई की टीम वापसी करना जानती है.

Advertisement
तिलक वर्मा ने अपने आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी लगाई (Photo:ITG) तिलक वर्मा ने अपने आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी लगाई (Photo:ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:20 PM IST

गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम  में खेला जा रहा है. जहां टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. मुंबई ने तिलक वर्मा के तूफानी शतक की बदौलत गुजरात को 200 रनों का लक्ष्य दिया है. ये मैच जहां मुंबई के लिए करो या मरो जैसा है. वहीं, गुजरात अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी. गुजरात की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें... 

Advertisement

ऐसे चल रही है मुंबई की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई की शुरुआत इस मुकाबले में भी फ्लॉप रही. पिछले मैच के शतकवीर क्विंटन डिकॉक 13 रन बनाकर आउट हो गए. डेब्यू कर रहे दानिश भी 2 रन ही बना सके. वहीं, सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके और केवल 15 रन बना सके. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी को संभाला और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई.

लेकिन 13वें ओवर में मुंबई को चौथा झटका लगा जब नमन धीर 45 रन बनाकर आउट हो गए. नमन ने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा ने तेजी से रन बनाने की शुरुआत की. केवल 33 गेंदों में ही उन्होंने फिफ्टी जड़ दी. लेकिन इसके बाद भी तिलक वर्मा नहीं रुके. उन्हें इंजरी की समस्या भी हुई लेकिन तिलक ने खेलना जारी रखा और केवल 45 गेंदों में शतक जड़ दिया. 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने सेंचुरी बनाई. तिलक ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े. 

Advertisement

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर.

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्द कृष्णा, अशोक शर्मा.

मुंबई के लिए IPL 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं लग रहा. मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप होना, गेंदबाजों का असर खोना और खराब फील्डिंग ने टीम को पॉइंट्स टेबल के सबसे नीचे ला खड़ा किया है. 

टीम भले खुले तौर पर न माने, लेकिन ड्रेसिंग रूम में दबाव साफ दिख रहा है. 5 मैचों में सिर्फ 1 जीत के साथ MI के लिए अब हर मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है. 

वहीं, गुजरात लगातार तीन जीत के साथ शानदार फॉर्म में है और इस मैदान में MI के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 4-0 का है. इसके बावजूद GT के सहायक कोच Parthiv Patel ने साफ कहा कि मुंबई को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि यह टीम वापसी करना जानती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement