क्रिकेट इंडिया में सिर्फ एक स्पोर्ट्स नहीं बल्कि इमोशन है. समय-समय पर इस खेल ने देश को कई दिग्गज खिलाड़ी दिए है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे इंडियन क्रिकेटर्स फैन्स का दिल है. लेकिन बदलते वक्त के साथ अब जेन जी ने क्रिकेट को टेकओवर कर लिया है. जैसे हर फील्ड में जेन जी नाम और शोहरत कमा रही हैं, यहां भी वो पीछे नहीं छूटी है. इंडियन क्रिकेट में अब जेन जी प्लेयर्स फैन्स के दिलों पर राज कर रहे हें.
इंडिया को ODI और टेस्ट मैच में लीड करने वाले शुभमन गिल से लेकर सबसे कम उम्र में इंडियन नेशनल टीम में खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी भी जेन जी हैं. वहीं अभिषेक शर्मा से लेकर तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल का भी नाम इसी जेन जी क्रिक्रेटर्स के लिस्ट में खुमार हैं.
1. शुभमन गिल- इन जेन जी क्रिकेटर्स की लिस्ट में शुभमन का नाम टॉप पर आता है. शुभमन 27 साल के हैं और उनका जन्म फजिल्का पंजाब में हुआ था. इतनी कम उम्र में अपने टैलेंट के दम पर टीम इंडिया को कैप्टन करना सबके बस की बात नहीं. शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के कप्तान हैं. हालांकि, T20 इंटरनेशनल में वह टीम की कप्तानी नहीं करते हैं. शुभमन को प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट टीम भी कहा जाता है. IPL में शुभमन गुजरात टायटंस की टीम के भी कप्तान हैं.
शुभमन गिल की अनुमानित नेटवर्थ 80 करोड़ से 100 करोड़ के बीच बताई गई है. उनकी कमाई के प्रमुख सोर्स BCCI का सालाना कॉन्ट्रैक्ट, IPL में गुजरात टाइटंस की सैलरी और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं.
2. यशस्वी जायसवाल- जेन जी क्रिकेटर्स में यशस्वी जायवाल का भी नाम शामिल हैं. यशस्वी 24 साल के हैं. यशस्वी भदोही जिला, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. वह भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. यशस्वी की इंडियन टीम में सेलेक्ट होने और खेलने का सफर संघर्षों से भरा हुआ रहा हैं. IPL में वे राजस्थान रॉयल्स टीम से खेलते हैं.
यशस्वी जायसवाल की अनुमानित नेटवर्थ 2026 में 55 करोड़ रुपए के आसपास बताई गई है. द स्पोर्ट्स लेजेंड की 11 अगस्त 2026 की रिपोर्ट में यह अनुमान दिया गया है.
3. अभिषेक शर्मा- जेन जी क्रिकेटर्स की लिस्ट में तीसरा नाम अभिषेक शर्मा का नाम हैं. अभिषेक 26 साल के हैं और उन्होंने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला हैं. अभिषेक को जो बैटिंग करते हुए देखता है वो उनका मुरीद हो जाता हैं. अभिषेक लेफ्ट हेंड बैट्समैन और ऑल राउंडर है साथ ही वो टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हैं. IPL में अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक की अनुमानित नेटवर्थ 12 से 30 करोड़ रुपए के बीच बताई गई है.
4. तिलक वर्मा- जेन जी क्रिकेटर्स की लिस्ट में अगला नाम तिलक वर्मा का है. तिलक 23 साल के हैं और उनका जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ था. तिलक लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. उनकी बल्लेबाजी की खासियत दबाव में टिककर खेलना और मौका मिलने पर तेजी से रन बनाना है. वह भारतीय टीम के लिए मुख्य रूप से T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेलते हैं और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. IPL में तिलक वर्मा मुंबई इंडियन्स से खेलते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलक वर्मा की अनुमानित नेटवर्थ करीब 10-20 करोड़ बताई जाती है. उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत IPL में मुंबई इंडियंस की सैलरी, क्रिकेट मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं.
यह भी पढ़ें: Gen Z Career Option: ये हैं Gen Z के फेवरेट करियर ऑप्शन, घर बैठे लाखों में कमाई!
5. वैभव सूर्यवंशी- जेन जी क्रिकेटर्स की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है. वैभव सिर्फ 15 साल के हैं और उनका जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था. इतनी कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में खास पहचान बनाई है. वैभव बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और बड़े-बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं.IPL में वह राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बना चुके हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 2.5 करोड़ से 7 करोड़ के बीच बताई गई है.
इन जेन जी क्रिकेटर्स ने अपनी मेहनत, टैलेंट और शानदार प्रदर्शन के दम पर बहुत कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. शुभमन गिल की कप्तानी से लेकर यशस्वी जायसवाल की आक्रामक बल्लेबाजी, अभिषेक शर्मा के बड़े शॉट्स, तिलक वर्मा की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी और वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अंदाज तक, ये खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के नए दौर की झलक दिखाते हैं.
इनकी कामयाबी बताती है कि आज की युवा पीढ़ी न सिर्फ मैदान पर रिकॉर्ड बना रही है, बल्कि कम उम्र में करोड़ों की कमाई और बड़ी पहचान भी हासिल कर रही है.
aajtak.in