Gen Z Career Option: ये हैं Gen Z के फेवरेट करियर ऑप्शन, घर बैठे लाखों में कमाई!

जेन जी के लिए करियर का मतलब अब सिर्फ अच्छी सैलरी और बड़ी कंपनी में नौकरी करना नहीं है. जेन जी अब ऐसे करियर ऑप्शन्स की तरफ आगे बढ़ रही है जिसमें उसे 9-5 के वर्क आर्स से बंधना ना पड़ें. चाहे वो कंटेंट क्रिएशन हो, फ्रीलांसिंग हो, फोटोग्राफी हो, जेन जी अपने पैशन को अपने करियर में बदल रही हैं.

Advertisement
कॉर्पोरेट से हटकर क्या है जेन जी के करियर ऑप्शन? कॉर्पोरेट से हटकर क्या है जेन जी के करियर ऑप्शन?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

कॉर्पोरेट ऑफिस की चमचमाती बिल्डिंग, अच्छी सैलरी और प्रमोशन की दौड़... क्या अब जेन जी के लिए सक्सेस का मतलब सिर्फ इतना ही है? कोई इंस्टाग्राम रील्स बनाकर लाखों कमा रहा है, तो कोई 9 से 5 की नौकरी के बजाय अपनी शर्तों पर काम करना चाहता है. जेन जी के लिए करियर अब सिर्फ महीने के आखिर में मिलने वाली सैलरी तक सीमित नहीं है. वे ऐसे कामों की ओर भी देख रहे हैं, जहां कमाई के साथ क्रिएटिविटी, आजादी और अपनी पसंद को जगह मिल सके.

Advertisement

1. कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर

इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट बनाना अब सिर्फ शौक नहीं रह गया है. कई लोग इसी काम से कमाई कर रहे हैं. ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापन और पेड पार्टनरशिप इसके कमाई के कुछ तरीके हैं.

बॉस्टन कंस्ल्टिंग ग्रुप (BCG) की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 20 से 25 लाख ऐसे कंटेंट क्रिएटर हैं जो अपने कंटेंट से कमाई करते हैं. ये क्रिएटर लोगों की खरीदारी के फैसलों पर भी असर डालते हैं. हालांकि, कंटेंट बनाने वाले सभी लोगों को अच्छी कमाई नहीं होती.

2. फ्रीलांसिंग

हर दिन ऑफिस जाकर काम करने के बजाय कुछ जेन जी अलग-अलग क्लाइंट्स के लिए काम करना पसंद करते हैं. राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, फोटोग्राफी और सोशल मीडिया मैनेजमेंट जैसे काम फ्रीलांसिंग के जरिए किए जा सकते हैं.

Advertisement

अपवर्क रिसर्च इंस्टीट्यूट की 2024 की स्टडी में 70% जेन जी फ्रीलांसरों ने काम के वक्त में लचीलापन अपनी पसंद की वजह बताया. वहीं, 64% ने अपनी पसंद की जगह से काम करने और 62% ने अपनी पसंद का काम करने को अहम वजह माना. ये सर्वे अमेरिका में किया गया था.

3. खुद का बिजनेस शुरू करना

कपड़ों का छोटा ब्रांड, होम बेकरी, थ्रिफ्ट स्टोर या ऑनलाइन बिजनेस शुरू करना भी जेन जी के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें अपने आइडिया पर काम करने और फैसले खुद लेने की आजादी मिलती है. हालांकि, बिजनेस शुरू करने में पैसा लगाने, कस्टमर्स को जोड़ने और नुकसान का जोखिम भी रहता है.

यह भी पढ़ें: Gen Z Psychology: वर्क प्रेशर की नो टेंशन! मनोवैज्ञानिक ने बताया क्यों बेस्ट है Gen Z?

4. डिजिटल मार्केटिंग

सोशल मीडिया पर ब्रांड की पहचान बनाना, ऑनलाइन कैंपेन चलाना और इन्फ्लुएंसर्स के साथ काम करना डिजिटल मार्केटिंग का हिस्सा है. इंटरनेट और सोशल मीडिया में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं के लिए यह एक करियर विकल्प हो सकता है.

5. फोटोग्राफी और वीडियो मेकिंग

फैशन शूट, शादियों, ट्रैवल और ब्रांड कैंपेन के लिए फोटो और वीडियो बनाने का काम भी युवाओं को आकर्षित कर सकता है. इसमें क्रिएटिविटी के साथ  टेकनिकल स्किल्स की भी जरूरत होती है.

Advertisement

6. फ्रीलांस कंसल्टिंग

डिजाइन, टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग या बिजनेस की जानकारी रखने वाले युवा अलग-अलग कंपनियों और क्लाइंट्स को सलाह दे सकते हैं. अनुभव और मजबूत स्किल्स के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं.

डेलॉयट की 2025 की ग्लोबल Gen Z और मिलेनियल सर्वे में सिर्फ 6% जेन जी और मिलेनियल्स ने सीनियर लीडरशिप तक पहुंचने को अपना मुख्य करियर लक्ष्य बताया. सर्वे में करियर ग्रोथ, काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस और सीखने के मौके भी अहम रहे.

इसका मतलब ये नहीं है कि जेन जी कॉर्पोरेट नौकरियां नहीं करना चाहती. बल्कि कई जेन जी ऐसी नौकरी या करियर चाहते हैं जिसमें अच्छी कमाई के साथ अपनी जिंदगी और काम के फैसले लेने की आजादी भी हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »