IND A vs NZ A: देवदत्त पडिक्कल दोहरे शतक से चूके... साई सुदर्शन ने भी मचाया धमाल, कीवी गेंदबाज हुए बेहाल

पहली पारी के आधार पर 204 रनों से पिछड़ने के बाद देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन की साझेदारी ने इंडिया-ए को मुकाबले में वापसी का मौका दिया. अब इंडिया-ए की कोशिश दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर न्यूजीलैंड-ए को मुकाबले से दूर करने पर है.

Advertisement
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक. (Photo: AP) देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक. (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लिंकन,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:35 AM IST

इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में खेला जा रहा है. इस चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन यानी 26 अक्टूबर (सोमवार) को इंडिया-ए की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से तबाही मचा दी.

देवदत्त पडिक्कल ने इंडिया-ए की दूसरी पारी में शानदार 199 रन बनाए. पडिक्कल ने इस दौरान 248 गेंदों का सामना किया और 24 चौके के अलावा तीन छक्के लगाए. पडिक्कल सिर्फ 1 रन से अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर पाए और उन्हें जैक गिब्सन ने विकेटकीपर मिचेल हे के हाथों कैच आउट कराया. पडिक्कल के फर्स्ट क्लास करियर का ये 12वां शतक रहा.

Advertisement

इंडिया-ए की दूसरी पारी में भी शुरुआत खराब रही. केएल राहुल 4 और यशस्वी जायसवाल 5 रन बना सके. 10 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 215 रन जोड़कर भारतीय पारी को संभाला. सुदर्शन ने 12 चौके की मदद  से 184 बॉल पर 91 रन बनाए. कप्तान ध्रुव जुरेल दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रन बना सके. यहां से पडिक्कल और यश राठौड़ के बीच पांचवें विकेट के लिए 142 रनों की शानदार साझेदारी हुई. राठौड़ ने 66 रनों का योगदान दिया.

पहली पारी में ढह गई इंडिया-ए की बैटिंग
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंडिया-ए ने अपनी पहली पहली पारी में सिर्फ 113 रन बनाए थे. यश राठौड़ (नााबाद 44 रन) और देवदत्त पडिक्कल (32 रन) के अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सका था. न्यूजीलैंड-ए की ओर से साइमन कीन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके थे. वहीं जैक गिब्सन को तीन सफलताएं मिली थीं. फ्रेजर शीट और क्रिस्टियन क्लार्क ने एक-एक विकेट हासिल किया.

Advertisement

जवाब में न्यूजीलैंड-ए ने अपनी पहली पारी में 317 रन बनाए, जिसके चलते उसने पहली पारी के आधार पर 204 रनों की बढ़त हासिल की. कप्तान रीस मारिउ ने 12 चौके की मदद से 137 गेंदों पर 76 रन बनाए. जबकि डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 51 रन का योगदान दिया. सलामी बल्लेबाज कर्टिस हीफी ने 44, क्रिस्टियन क्लार्क ने 42 और विकेटकीपर मिचेल हे ने 24 रन बनाए. इंडिया-ए की तरफ से अंशुल कम्बोज और आकिब नबी ने तीन-तीन विकेट झटके. वहीं आकाश दीप को दो सफलताएं हासिल हुईं. वॉशिंगटन सुंदर और मुकेश चौधरी ने एक-एक अपने नाम किया.

न्यूजीलैंड-ए की प्लेइंग XI: रीस मारिउ (कप्तान), कर्टिस हीफी, टिम रॉबिन्सन, मैथ्यू बॉयल, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), साइमन कीन, क्रिस्टियन क्लार्क, फ्रेजर शीट, जेडन लेनोक्स और जैक गिब्सन.

इंडिया-ए की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), यश राठौड़, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी, आकाश दीप और मुकेश चौधरी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »