इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 14वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जा रहा है. ये मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है. जहां टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
ऐसे चल रही है गुजरात की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ओवर में ही मुकेश कुमार ने साई सुदर्शन का विकेट झटक लिया. साई के बल्ले से 12 रन आए. लेकिन इसके बाद जोस बटलर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. लेकिन 8वें ओवर में कुलदीप यादव ने बटलर का विकेट झटक लिया. बटलर के बल्ले से 52 रन आए, जो उन्होंने केवल 27 गेंदों में बनाए. लेकिन इसके बाद कप्तान गिल ने मोर्चा संभाला और 10वें ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया.
गिल ने 70 रनों की पारी खेली. गिल ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, सुंदर ने भी 55 रनों की पारी खेली. इसके दम पर गुजरात ने 210 रन बनाए.
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.
समीर रिजवी से फिर बड़ी पारी की उम्मीद
दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक गेंदबाजी में लगभग परफेक्ट प्रदर्शन किया है. टीम के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने शुरुआती मैचों में जिस तरह जिम्मेदारी उठाई है, उसने दिल्ली की बल्लेबाजी को नई मजबूती दी है. समीर लगातार तीसरा आईपीएल अर्धशतक जड़ चुके हैं और इस समय शानदार फॉर्म में हैं. स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले समीर अब तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी बड़े शॉट खेलने लगे हैं.
दिल्ली और गुजरात के बीच टक्कर, यहां जानें बॉल-टू-बॉल अपडेट
गुजरात को करनी होगी वापसी
दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संघर्ष करती नजर आई है. टीम की सबसे बड़ी समस्या उसका मिडिल ऑर्डर है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 205 रन का लक्ष्य हासिल करने का अच्छा मौका था, लेकिन साई सुदर्शन की शानदार शुरुआत के बावजूद टीम का मध्यक्रम बिखर गया.
कैसा है पिच का मिजाज
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन पिछले हफ्ते यहां दोपहर के मैच में मुंबई इंडियंस सिर्फ 162 रन ही बना पाई थी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अप्रैल की ठंडी शाम में यह पिच कैसा व्यवहार करती है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क