भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर चर्चाएं तेज हैं. आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में जगह बनाने वाले युवा बल्लेबाज को लेकर फैन्स लगातार प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि वैभव को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.
भारत को हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से टीम सेलेक्शन पर सवाल उठ रहे हैं, सोशल मीडिया पर लोग वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की मांग कर रहे हैं. बावजूद इसके पुजारा नहीं मानते कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी.
'हाइप पर नहीं, खेल पर ध्यान देना चाहिए'
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में पुजारा ने कहा कि वैभव को अपने आसपास बने माहौल और चर्चा से प्रभावित नहीं होना चाहिए. पुजारा ने कहा- उनके आसपास काफी हाइप है. इतनी कम उम्र में उन्हें इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि लोग क्या कह रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्हें शुरुआत से ही मौका मिलेगा.
पुजारा का कहना है कि वैभव के लिए सबसे जरूरी बात अपने खेल पर फोकस बनाए रखना है, क्योंकि शुरुआती दौर में बाहरी शोर प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड T20I से पहले गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, नेट्स में लगाए लंबे-लंबे छक्के, VIDEO
टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में बदलाव मुश्किल
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने माना कि टीम इंडिया शुरुआती मुकाबलों में अपनी अनुभवी टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी के साथ उतरना चाहेगी. ऐसे में वैभव के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: 'मैं वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाऊंगा', वर्ल्ड कप विजेता का प्लेइंग 11 पर बड़ा फैसला, बताई ना चुनने की पूरी वजह
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर सीरीज के दौरान टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को रोटेट करता है, तो वैभव को मौका मिल सकता है. पुजारा के मुताबिक इंग्लैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना आईपीएल से बिल्कुल अलग चुनौती है और उनको उस माहौल के लिए तैयार होने का समय मिलना चाहिए.
यह भी पढ़ें: With या Without वैभव? आज के मैच पर एक ही सवाल, क्या जिद छोड़ेगा टीम मैनेजमेंट
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में अब तक नहीं मिला मौका
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 के शानदार प्रदर्शन के बाद बाद पहली बार भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया. इसके बावजूद वह आयरलैंड दौरे पर डेब्यू नहीं कर सके और अब इंग्लैंड सीरीज के पहले मुकाबले में भी उनकी जगह को लेकर संशय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: दिवाली छोड़ी, छुट्टियां छोड़ीं... वैभव सूर्यवंशी की 'क्रिकेट वाली सनक' की कहानी पहली बार सामने आई
हालांकि, सिर्फ 15 साल की उम्र में नेशनल टीम का हिस्सा बनना ही इस बात का संकेत है कि सेलेक्टर्स को उनके लंबे करियर और भविष्य की क्षमता पर पूरा भरोसा है. अगर इस सीरीज में उन्हें मौका मिलता है तो वह भारत के सबसे कम उम्र के पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क