ENG vs PAK: रमीज राजा ने माना- टॉप बल्लेबाज बाबर आजम के खेल में ये खामी, जानिए क्या है वो

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा है कि शीर्ष बल्लेबाज बाबर आजम के खेल में तकनीकी खामी है. उन्होंने कहा कि दिग्गज खिलाड़ियों के बीच जगह बनाने के लिए उन्हें इसे दूर करने की जरूरत है.

Advertisement
Babar Azam ( (REUTERS) Babar Azam ( (REUTERS)

aajtak.in

  • कराची,
  • 06 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा है कि शीर्ष बल्लेबाज बाबर आजम के खेल में तकनीकी खामी है. उन्होंने कहा कि दिग्गज खिलाड़ियों के बीच जगह बनाने के लिए उन्हें इसे दूर करने की जरूरत है. इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बाबर ने 69 रनों की नाबाद पारी खेली और इस दौरान शान मसूद (नाबाद 46) के साथ 96 रनों की अटूट साझेदारी की. मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन बाबर 69 के स्कोर पर आउट हो गए, वह गुरुवार को कोई रन नहीं बना पाए. उन्हें जेम्स एंडरसन की गेंद पर कप्तान जो रूट ने लपका.

Advertisement

रमीज राजा ने कहा कि बाबर अपने कंधे सामने की तरफ रखकर गेंद का सामना कर रहे थे, जिससे उन्हें ड्राइव खेलने में दिक्कत हो रही थी. रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘जब ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि आपके सिर की स्थिति सही नहीं है. सिर कंधे के साथ स्थिर नहीं है. जब आप इस तरह खेलते हो तो आउटस्विंग का सामना करना समस्या बन जाता है. इसका मतलब है कि आप ड्राइव नहीं खेल पाते.’

बाबर अपनी पिछली आठ टेस्ट पारियों में चार शतक और तीन अर्धशतक (104, 97, 8, 102*, 60, 100*, 143, 69) जड़ चुके हैं. रमीज का हालांकि मानना है कि बाबर जूझ रहे हैं क्योंकि वह बल्लेबाजी करते हुए हिचकते हैं और नर्वस हो जाते हैं.

रमीज ने बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद की तारीफ की और कहा कि कप्तान अजहर अली इसलिए जूझ रहे हैं क्योंकि उनकी बल्लेबाज और टीम के कप्तान के रूप में अधिक सोचने की आदत है.

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘वह सभी पहलुओं का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करता है, फिर यह बल्लेबाजी हो या कप्तानी. उसे सहज रहना चाहिए. कप्तान की भूमिका में आना और फिर निकल जाना महत्वपूर्ण है.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement