अभिषेक, शुभमन या श्रेयस? आखिर किससे शादी करना चाहती हैं अनाया बांगड़! जुंबा पर आई दिल की बात

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ जल्द ही मैदान पर जोरदार वापसी करने की तैयारी में हैं. मुंबई के लिए आयु-वर्ग पुरुष क्रिकेट खेल चुकी अनाया अब अलग रंग में नजर आएगी. इस बीच उनका एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
अनाया बांगर ने खोला बड़ा राज. (PHOTO: X/ Gujarat Titans/Instagram/@anayabangar) अनाया बांगर ने खोला बड़ा राज. (PHOTO: X/ Gujarat Titans/Instagram/@anayabangar)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ फैन्स के बीच अक्सर सुर्खियां बटोरती रही हैं. हाल ही में अनाया ने कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. 

अपने जबरदस्त फैशन सेंस और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अनाया ने भारतीय क्रिकेटर को लेकर दिल की बात कही है. हाल ही में उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 

Advertisement

इस इंटरव्यू के दौरान अनाया से भारतीय क्रिकेटर्स को लेकर एक बड़ा ही दिलचस्प और मजेदार सवाल पूछा गया. जिसका उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर फैन्स भी हैरान रह गए. 

यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू के दौरान अनाया से एक रैपिड फायर राउंड खेला गया. इसमें उन्हें तीन भारतीय स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर के नाम दिए गए. अनाया को इनमें से किसी एक को किल, एक को मैरी यानी शादी और एक को हुकअप के लिए चुनना था.

अनाया ने बिना झिझके बेहद मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह अभिषेक शर्मा से शादी करेंगी, शुभमन गिल के साथ हुकअप (डेट) करना चाहेंगी और श्रेयस अय्यर को किल करेंगी. उनका यह बेबाक जवाब सुनते ही इंटरव्यू लेने वाला भी हैरान रह गया और अब इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

Advertisement

क्रिकेट में वापसी की तैयारी में अनाया

आपको बता दें कि अनाया हाल ही में अपनी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. वह पहले मुंबई के लिए एज-ग्रुप मेन्स क्रिकेट खेल चुकी हैं. अब सर्जरी के बाद वह ऑस्ट्रेलिया जाकर महिला क्रिकेट में अपनी नई शुरुआत करने की योजना बना रही हैं. 

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बावजूद अनाया अपने फैसले पर अडिग हैं और पूरी मजबूती से अपने क्रिकेट करियर को नए सिरे से संवारने में जुटी हुई हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए स्पष्ट नीति बनाने की अपील भी की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »