'क्या मैं आपको छू सकती हूं?', अभिषेक शर्मा को देख होश खो बैठी दीवानी फैन, सामने आया VIDEO

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक बार फिर अभिषेक शर्मा के बल्ले से फैन्स को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी. लेकिन मैच से ठीक पहले अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
अभिषेक के साथ ये क्या हुआ? (PHOTO: SCREENGRAB) अभिषेक के साथ ये क्या हुआ? (PHOTO: SCREENGRAB)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

भारतीय टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, अभिषेक के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसे देख फैन्स की हंसी नहीं रुक रही है.

एयरपोर्ट पर अपने चहेते खिलाड़ी को सामने पाकर एक महिला फैन ने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैन्स लगातार अभिषेक शर्मा के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं.

Advertisement

वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवा महिला फैन हाथ में मार्कर पेन लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे अभिषेक शर्मा के पीछे-पीछे आ रही है. वह बेहद जोश के साथ अभिषेक का नाम पुकारती है और उनसे तस्वीर और ऑटोग्राफ की मांग करती है.

हमेशा की तरह बेहद शांत और विनम्र अंदाज में अभिषेक एक्साइटेड महिला फैन की बात सुनते हैं और ऑटोग्राफ देने के लिए रुक जाते हैं. इस पर महिला फैन उनसे कहती हैं कि क्या मैं आपको छू सकती हूं? जब अभिषेक उनके हाथ पर ऑटोग्राफ दे रहे होते हैं तो वह फैन खुशी के मारे बार बार उनका नाम पुकारती हैं. 

इतना ही नहीं, यह यकीन करने के लिए कि उनके सामने खड़ा शख्स कोई सपना नहीं बल्कि असली अभिषेक शर्मा है, महिला फैन ने अपनी उंगली से उन्हें दो-तीन बार हल्के से छुआ. इस मासूम हरकत के बाद वह खुद पर हंसने लगती हैं और खुशी से अपना चेहरा छिपा लेती हैं. 

Advertisement

अभिषेक बड़े आराम से अपना ऑटोग्राफ पूरा करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं, जबकि वह फैन अपने हाथ पर बने ऑटोग्राफ को देखकर लगातार मुस्कुराती और शरमाती नजर आती है. यह वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है कि उस लड़की के लिए यह पल किसी सपने के सच होने जैसा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »