बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से 45 घर पूरी तरह ध्वस्त, अर्ली वॉर्निंग सिस्टम से बची सैकड़ों लोगों की जान

नेपाल की बूढ़ी गंडकी नदी में फ्लैश फ्लड से 45 घर नष्ट, पुल और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स क्षतिग्रस्त. अर्ली वॉर्निंग सिस्टम से जनहानि कम रही. पांच लापता, 82 लोग बचाए गए.

Advertisement
बाढ़ की दो लहरें आईं. पहली लहर धीमी थी. उसी समय लोग सुरक्षित स्थानों पर भाग निकले. (Photo: PTI) बाढ़ की दो लहरें आईं. पहली लहर धीमी थी. उसी समय लोग सुरक्षित स्थानों पर भाग निकले. (Photo: PTI)

पंकज दास

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

नेपाल की बूढ़ी गंडकी नदी में आई फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है. गनीमत की बात यह रही कि बाढ़ की पहली लहर से मिली चेतावनी के बाद नदी किनारे रहने वाले लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले गए. इससे बाद में आई दो भीषण लहरों के दौरान बड़े पैमाने पर जनहानि होने से बचा जा सका. पहली बाढ़ के बाद स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ाई गई, जिससे लोगों को घर छोड़ने का पर्याप्त समय मिल गया.

Advertisement

बाढ़ में 45 घर पूरी तरह नष्ट हो गए जबकि 27 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा. 34 पशुशालाएं और सूअर पालने के 12 बाड़े भी क्षतिग्रस्त हुए. तीन वाहन बाढ़ में बह गए. कई दर्जन घर जलमग्न हो गए. बाढ़ ने दो पक्के पुल, एक बेलीब्रिज और दो झूला पुल बहा दिए. इन पुलों के बहने से क्षेत्र का संपर्क मार्ग प्रभावित हुआ है. राहत कार्य में चुनौतियां बढ़ी हैं.

यह भी पढ़ें: लैंडस्लाइड से बने अस्थाई डैम के टूटने से बूढ़ी गंडकी में आया फ्लैश फ्लड, वैज्ञानिकों ने बताई बाढ़ की वजह

बाढ़ से चार हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स प्रभावित हुई हैं. इनमें से 3 को सीधा नुकसान पहुंचा जबकि एक अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुई. 341 मेगावाट की बूढ़ीगंडकी जलविद्युत परियोजना के मुख्य कैंप क्षेत्र में क्षति हुई. निर्माण उपकरण बह गए. 30.59 मेगावाट की यारू खोला परियोजना के बेलीब्रिज को नुकसान पहुंचा. 24.5 मेगावाट की दोभान खोला परियोजना के कैंप क्षेत्र के कुछ घर क्षतिग्रस्त हुए. उसका बेलीब्रिज भी बह गया. इन प्रोजेक्ट्स को हुए नुकसान से बिजली उत्पादन और निर्माण कार्य प्रभावित हो सकते हैं.

Advertisement

राहत और बचाव कार्य

बाढ़ के बाद पांच लोगों के लापता होने की सूचना है. वहीं नौ विदेशी नागरिकों सहित कुल 82 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. खोज-बचाव अभियान जारी है. स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बेमौसम बारिश ने दिल्ली में बढ़ा दी सर्दी, अगले कुछ दिनों के लिए ये है IMD का अलर्ट

इस घटना में चेतावनी प्रणाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पहली लहर के बाद सतर्कता बढ़ाने से जानें बच गईं. यह दिखाता है कि पहाड़ी क्षेत्रों में समय पर अलर्ट और निकासी योजना कितनी जरूरी है. भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए निगरानी व्यवस्था और मजबूत करना होगा. बूढ़ीगंडकी जैसी नदियों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा हमेशा बना रहता है.

कुल मिलाकर बाढ़ ने भौतिक संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचाया लेकिन जनहानि कम रखने में सफलता मिली. प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास की जरूरत है. जलविद्युत परियोजनाओं की मरम्मत और पुलों के पुनर्निर्माण पर ध्यान देना होगा. इस घटना से सबक लेते हुए जोखिम कम करने के उपाय मजबूत करने चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »