ओबामा ने कहा- Alien होते हैं लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा, ब्रायन कोहेन पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा

ब्रायन टायलर कोहेन पॉडकास्ट पर पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि एलियंस रियल हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा और कोई कवर-अप नहीं है. उससे पहले जिमी किमेल के पॉडकास्ट पर जो कहा था वो मजाक था. ओबामा ने एरिया 51 या UFO क्रैश की थ्योरी खारिज की.

Advertisement
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा एलियर रियल हैं. (Photo: ITG) पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा एलियर रियल हैं. (Photo: ITG)

आजतक साइंस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में ब्रायन टायलर कोहेन के पॉडकास्ट पर एलियंस के बारे में बात की. जब उनसे पूछा गया क्या एलियंस रियल हैं?, तो ओबामा ने कहा कि वे रियल हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है. वे एरिया 51 में छिपे नहीं हैं. 

इससे सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई – लोग कह रहे हैं कि ओबामा ने एलियंस के अस्तित्व की पुष्टि कर दी. पुराना जिमी किमेल शो का क्लिप भी वायरल हो रहा है, जहां ओबामा मजाक में कहते हैं कि एलियंस हमें कंट्रोल करते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Alien का बदला, UFO ने रूसी सेना के रेजिमेंट को खत्म कर दिया था... CIA का खुलासा

ब्रायन टायलर कोहेन पॉडकास्ट में क्या कहा ओबामा ने?

14 फरवरी 2026 को रिलीज हुए पॉडकास्ट में ब्रायन टायलर कोहेन ने ओबामा से सीधा सवाल किया: क्या एलियंस रियल हैं? ओबामा का जवाब:वे रियल हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है और वे एरिया 51 या कहीं छिपे नहीं हैं. कोई बड़ा कवर-अप नहीं है.

यह बयान मजाकिया अंदाज में था. ओबामा ने साफ कहा कि राष्ट्रपति रहते हुए उन्हें कोई गुप्त एलियन बेस या क्रैश्ड UFO के बारे में जानकारी नहीं मिली. वे एलियंस के अस्तित्व को संभव मानते हैं (क्योंकि ब्रह्मांड बहुत बड़ा है), लेकिन कोई ठोस सबूत या कवर-अप नहीं. कई मीडिया रिपोर्ट्स (न्यूयॉर्क पोस्ट, इंडिपेंडेंट) ने इसे 'टंग-इन-चीक' (मजाकिया) बताया है.

Advertisement

पुराना जिमी किमेल इंटरव्यू: मजाक का क्लासिक उदाहरण

2015 में जिमी किमेल लाइव शो पर किमेल ने ओबामा से एरिया 51 और UFO के बारे में पूछा. तब ओबामा ने मजाक में कहा था कि... एलियंस ऐसा नहीं होने देंगे. अगर मैं बताऊंगा तो वे सारे राज खोल देंगे. वे हम पर सख्त कंट्रोल रखते हैं.

यह स्पष्ट रूप से मजाक था. ओबामा ने आगे कहा कि वे कुछ नहीं बता सकते, लेकिन यह हल्के-फुल्के अंदाज में था. किमेल ने भी इसे जोक की तरह लिया. यह क्लिप सालों से वायरल होती रही है, लेकिन कभी गंभीर खुलासा नहीं माना गया.

ओबामा ने पहले भी UFO पर क्या कहा है?

ओबामा ने कई बार UFO/UAP (अनआइडेंटिफाइड एरियल फेनोमेना) पर बात की है... 2021 में उन्होंने कहा था कि कुछ वीडियो और रिकॉर्ड्स में ऐसी चीजें हैं जो हम समझ नहीं पाते – वे कैसे उड़ती हैं, उनकी गति आदि.

लेकिन उन्होंने कभी एलियंस की पुष्टि नहीं की. वे कहते हैं कि ये ड्रोन, मौसम की घटनाएं या तकनीकी गड़बड़ी हो सकती हैं. ओबामा का हालिया बयान भी इसी लाइन में है – एलियंस संभव हैं, लेकिन कोई सबूत या कवर-अप नहीं.

यह भी पढ़ें: यहां बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप, चिली के पहाड़ से दुनिया देखेगी Alien ग्रह

Advertisement

क्यों हो रही है इतनी चर्चा?

सोशल मीडिया पर लोग इसे 'बॉम्बशेल' बता रहे हैं, लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स में इसे मजाक या हल्का बयान कहा गया है. कुछ थ्योरी कहती हैं कि ओबामा जानबूझकर ट्रंप को चिढ़ा रहे हैं, क्योंकि ट्रंप जुलाई 2026 में कथित तौर पर एलियन डिस्क्लोजर स्पीच देने वाले हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि ओबामा ने कोई नया खुलासा नहीं किया. एरिया 51 में एलियन या क्रैश्ड शिप की थ्योरी को उन्होंने खारिज कर दिया.

कोई बड़ा कवर-अप नहीं

ओबामा का बयान मजेदार है, लेकिन यह एलियंस के अस्तित्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं है. वे ब्रह्मांड की विशालता को देखते हुए जीवन की संभावना मानते हैं, लेकिन कोई गुप्त जानकारी नहीं है. वैलेंटाइन डे के आसपास यह टॉपिक वायरल हो गया, लेकिन यह ज्यादातर मजाक और पुरानी क्लिप्स का मिश्रण है. अगर कोई बड़ा डिस्क्लोजर होता, तो दुनिया भर में आधिकारिक बयान आते. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement