Advertisement

साइंस न्यूज़

यहां गर्मी से बचने की जगह नहीं... ऊपर सूरज, नीचे 1000°C का भट्ठा और बीच में मजदूर

आजतक साइंस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST
  • 1/10

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखूपुरा जिले में ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर भीषण गर्मी के बीच काम कर रहे हैं. यहां बाहर का तापमान 40°C से ऊपर पहुंच जाता है, जबकि ईंट पकाने वाली भट्ठियों का तापमान 1000°C से ज्यादा होता है. Photo: AFP 

  • 2/10

मजदूरों को भट्ठे का तापमान बनाए रखने के लिए लगातार कोयला डालना और निगरानी करनी पड़ती है. तेज धूप, धूल, धुआं और भट्ठे की गर्मी के बीच उन्हें कई घंटे काम करना पड़ता है. बढ़ती गर्मी ने इन हालात को और मुश्किल बना दिया है. Photo: AFP

  • 3/10

पाकिस्तान में पारंपरिक ईंट भट्ठों में ईंटों को पकाने के लिए बहुत ज्यादा तापमान की जरूरत होती है. मजदूर भट्ठे के छोटे छेदों से नीचे जल रहे हिस्से में कोयला डालते हैं और आग को लगातार बनाए रखते हैं. Photo: AFP 

Advertisement
  • 4/10

शेखूपुरा पाकिस्तान के बड़े ईंट उत्पादन वाले इलाकों में से एक है. यहां बड़ी संख्या में मजदूर इस काम पर निर्भर हैं. निर्माण का काम बढ़ने के साथ ईंटों की मांग भी बनी हुई है. Photo: AFP

  • 5/10

इस काम के बदले कई मजदूरों को करीब 3 डॉलर प्रतिदिन यानी लगभग 250 रुपये मिलते हैं. कम आमदनी के बावजूद परिवार चलाने के लिए उन्हें लगातार काम करना पड़ता है. Photo: AFP

  • 6/10

गर्मी के साथ लंबे समय तक भट्ठे के पास काम करने से शरीर पर गर्मी का असर बढ़ सकता है. धूल और कोयले के धुएं के कारण काम करने की जगह की स्थिति और कठिन हो जाती है. Photo: AFP

Advertisement
  • 7/10

क्लाइमेट एंड क्लीन एयर कोइलेशन के 2018 के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में 18,000 से ज्यादा ईंट भट्ठे थे और इस सेक्टर में 10 लाख से ज्यादा लोग काम करते थे. ईंट भट्ठों में कोयला जलाने से धुआं और ब्लैक कार्बन भी निकलता है. इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और आसपास रहने वाले लोगों के साथ मजदूरों पर भी इसका असर पड़ता है. Photo: AFP

  • 8/10

पाकिस्तान क्लाइमेट चेंज के असर से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में शामिल है. बढ़ते तापमान और हीटवेव के कारण बाहर खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए जोखिम लगातार बढ़ रहा है. Photo: AFP

  • 9/10

ईंट भट्ठों पर काम करने वालों के लिए समस्या इसलिए ज्यादा गंभीर है क्योंकि उन्हें तेज गर्मी में भी काम रोकना आसान नहीं होता. रोज की कमाई रुकने का सीधा असर उनके परिवार की जरूरतों पर पड़ता है. Photo: AFP

Advertisement
  • 10/10

गर्मी बढ़ने के साथ ऐसे कामगारों के लिए सुरक्षित कामकाजी माहौल बनाना जरूरी हो गया है. भट्ठों में कम प्रदूषण वाली तकनीक के इस्तेमाल के साथ मजदूरों को पानी, आराम और गर्मी से बचाव की सुविधाएं भी मिलनी चाहिए. Photo: AFP

Advertisement
Advertisement