Hanuman Jayanti 2026: कोहली-पंड्या ही नहीं, ये विदेशी क्रिकेटर भी है हनुमान जी का बड़ा भक्त

आज देशभर में धूमधाम से हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया के कई धुरंधर क्रिकेटर भी बजरंगबली के बड़े भक्त हैं. इनके तन-मन पर बजरंगबली की भक्ति की छाप साफ दिखाई देती है.

Advertisement
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी अपने हाथ पर हनुमान जी का टैटू बनवाया है. (Photo: Social Media/Instagram) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी अपने हाथ पर हनुमान जी का टैटू बनवाया है. (Photo: Social Media/Instagram)

सुमित कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:14 AM IST

आज देशभर में हनुमान जयंती की धूम है. मंदिरों में हनुमान भक्तों की भारी भीड़ जमा है. कोई बजरंगबली को चोला चढ़ाने आया है तो कोई रोट के भोग से बाबा को प्रसन्न कर रहा है. हनुमान जी की महिमा ही कुछ ऐसी है. इनका नाम लेने से ही बिगड़े काम संवर जाते हैं. तभी तो देश-दुनिया की नामचीन हस्तियां भी बाबा की चौखट पर नतमस्तक हो जाती हैं. इनमें कुछ तो बहुत बड़े क्रिकेटर्स भी हैं, जिनके तन-मन पर बाबा की भक्ति की छाप दिखाई देती है.

Advertisement

विराट कोहली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की खेल के साथ-साथ अध्यात्म में भी गहरी रुचि है. आईपीएल के पिछले सीजन में विराट कोहली का एक एयरपोर्ट लुक बड़ा वायरल हुआ था. इस दौरान कोहली ने एक साइड बैग ले रखा था, जिस पर हनुमान जी का कीचेन लटका था. इससे पता चलता है कि संकटमोचन हनमान के प्रति कोहली की आस्था कितनी गहरी है.

हार्दिक पंड्या
टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने तो एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि बहुत कम लोग जानते हैं कि मेरे दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा से होती है. जब भी सुबह मैं अपनी कार में बैठता हूं तो सबसे पहले हनुमान चालीसा ही सुनता हूं.

दीप्ति शर्मा
हनुमान भक्तों की इस लिस्ट में महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी पीछे नहीं है. इंस्टाग्राम पर दीप्ति कई बार हनुमान जी की पूजा करते हुए फोटो शेयर कर चुकी हैं.

Advertisement

इतना ही नहीं, दीप्ति ने अपने बाएं हाथ पर हनुमान जी का एक टैटू भी बनवाया है. पहले उनके हाथ पर सिर्फ हनुमान जी के गदे का टैटू दिखाई देता था. लेकिन बाद में उन्होंने इसे मोडिफाई करवाया और अब उसमें हनुमान जी की थ्री डी इमेज भी दिखाई पड़ती है.

केशव महाराज
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्पिन डिपार्टमेंट में जान फूंकने वाले गेंदबाज केशव महाराज भी महावीर हनुमान में गहरी आस्था रखते हैं. पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने जब पहली बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी, तब केशव महाराज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में आईसीसी टेस्ट मेस की तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा था, 'मुझे हनुमान में विश्वास है.'

बता दें कि आईसीसी टेस्ट मेस दिखने में हनुमान के गदे जैसी ही लगती है. इससे पहले, साल 2024 में जब केशव महाराज भारत आए थे, तब उन्होंने राम मंदिर के दर्शन भी किए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement