पत्रकारिता के पेशे में 13 साल से सक्रिय सुमित फिलहाल आजतक.इन के धर्म सेक्शन में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वह पिछले 7 सालों से एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में अपनी कलम का जादू बिखेर रहे हैं. भारी भरकम धार्मिक विषयों को इतनी आसान भाषा में पेश करते हैं कि पाठक खुद को उनसे जुड़ा हुआ महसूस करता है.
रामायण, महाभारत, रामचरितमानस, शिव महापुराण, वास्तु शास्त्र और चाणक्य नीति जैसे गूढ़ ग्रंथों को पढ़कर उन्हें सरल और रोचक अंदाज में पेश करना सुमित की खासियत है. उनके क्रिएटिव आइडियाज, दिलचस्प स्टोरीटेलिंग और विश्लेषणात्मक कंटेंट ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पाठकों का भरोसा जीता है. खबरों को चुनने का उनका नजरिया और पाठकों तक नई-नई जानकारियां पहुंचाने का जुनून उन्हें दूसरों से अलग बनाता है. सुमित ने आजतक.इन में सिर्फ धर्म ही नहीं, बल्कि हेल्थ, लाइफस्टाइल और ट्रैवल जैसे विषयों पर भी खूब लिखा है.
करियर की शुरुआत 2013 में हरियाणा-पंजाब के रीजनल न्यूज चैनल MH1 न्यूज से हुई. फिर हरिभूमि डिजिटल, हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे बड़े संस्थानों में काम किया. हिंदुस्तान अखबार में करीब डेढ़ साल गैजेट-टेक और ऑटो पेज के लिए लिखा. इस दौरान उनके आर्टिकल लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट पर भी छपते रहे. उन्होंने अमर उजाला डिजिटल के स्पोर्ट्स सेक्शन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो में भी अपना हुनर दिखाया. साल 2019 में इंडिया टुडे ग्रुप की हिंदी वेबसाइट आजतक.इन के साथ जुड़ना उनके करियर का अहम पड़ाव है.
दिल्ली में जन्मे सुमित ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. सुमित लिखने के अलावा घूमने-फिरने और फिल्में देखने का शौक रखते हैं. क्लासिकल म्यूजिक और खेलों से उनका खास जुड़ाव है.
सुमित का उद्देश्य धर्म और ज्योतिष जैसे विषयों को लोगों तक आसान और दिलचस्प अंदाज में पहुंचाना है. शास्त्रों के किस्से हों या लोक मान्यताओं के रहस्य, ग्रह-नक्षत्रों का खेल हो या राशियों का असर सुमित हर जानकारी को आसान शब्दों में पिरोकर पाठकों तक पहुंचाना चाहते हैं.