रिक्शा चालक ने होटल में बेचा, 5 दिन तक नरक में रही 13 साल की मासूम, 30 से ज्यादा लोगों ने किया गैंगरेप; कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की मासूम से होटलों में गैंगरेप के बाद बवाल. रिक्शा चालक ने बच्ची को होटल मालिक को बेचा था. 150 अवैध होटलों को बंद करने और फांसी की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना जारी. पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
श्रीगंगानगर में अवैध होटलों का काला धंधा. (Photo:ITG) श्रीगंगानगर में अवैध होटलों का काला धंधा. (Photo:ITG)

aajtak.in

  • श्रीगंगानगर,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग बच्ची से गैंगरेप और उसकी खरीद-फरोख्त का एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. हवस के भूखे भेड़ियों और अवैध होटल संचालकों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. इस हृदयविदारक घटना के उजागर होने के बाद श्रीगंगानगर जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी और छात्र संगठनों ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया.

Advertisement

दर्ज FIR के अनुसार, यह रूह कंपा देने वाली कहानी तब शुरू हुई जब घर से लापता हुई इस 13 साल की मासूम बच्ची को एक स्थानीय रिक्शा चालक ने बहला-फुसलाकर श्रीगंगानगर के कुछ होटल मालिकों को चंद रुपयों के लिए बेच दिया. इसके बाद होटलों के बंद कमरों में जो हुआ, वह इंसानियत के नाम पर कलंक है.

आरोप है कि होटल मालिकों और मैनेजरों ने मासूम बच्ची को महज 5 दिनों के भीतर 30 से ज्यादा दरिंदों के आगे परोसा. दिन के समय भी 6-6 लोग इस मासूम के साथ हैवानियत करते थे. सबसे ज्यादा हैरान और विचलित करने वाली बात यह है कि जब दरिंदगी के कारण मासूम बच्ची दर्द से तड़पती थी, तो आरोपी उसे चुप कराने और सुलाने के लिए जबरन शराब पिला देते थे. इस घिनौने कृत्य को दबाने के लिए स्थानीय स्तर पर तीन दिनों तक मामले को छुपाने की भी पूरी कोशिश की गई.

Advertisement

विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर का फूटा गुस्साइस जघन्य वारदात के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन के मुख्य द्वार पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष व श्रीकरणपुर से विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर समेत कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि जमीन पर धरने पर बैठ गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और होटल संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

विधायक कुन्नर ने पत्रकारों से कहा, "यह मामला न केवल पूरी तरह से अमानवीय है, बल्कि यह स्थानीय पुलिस और खुफिया तंत्र की घोर नाकामी को भी उजागर करता है. एक नाबालिग बच्ची को इस तरह दिनदहाड़े प्रताड़ित किया गया और पुलिस सोती रही. हमारी मांग है कि इस मामले के मुख्य आरोपियों, होटल मालिकों और उस रिक्शा चालक को बिना किसी ढिलाई के सीधे फांसी की सजा दी जाए."

अवैध होटलों का मकड़जाल और पुलिस की 'कुंभकर्णी नींद'
इस घटना ने श्रीगंगानगर में फल-फूल रहे अवैध होटलों के काले कारोबार की पोल खोलकर रख दी है. आश्चर्य की बात यह है कि श्रीगंगानगर कोई प्रमुख पर्यटन स्थल नहीं है, इसके बावजूद यहां वर्तमान में 150 से अधिक अवैध होटल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं. इनमें से महज 40 होटलों के पास ही वैध रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस हैं. बाकी के होटलों में बिना किसी दस्तावेज और नियमों के ऐसे अनैतिक और अवैध काम धड़ल्ले से चल रहे हैं.

Advertisement

इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सबसे गंभीर सवाल उठे हैं. जानकारी के अनुसार, करीब 8 महीने पहले ही  'आजतक' ने जिले की पूर्व एसपी (SP) अमृता दुहन को इस बात का पुख्ता इनपुट दिया गया था कि श्रीगंगानगर के कई होटलों में मासूम बच्चियों के साथ अनैतिक और देह व्यापार के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है. इसके बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन नींद से नहीं जागा और समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका खामियाजा इस मासूम को भुगतना पड़ा. हालांकि, अब दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ होटल मालिकों और मैनेजरों को हिरासत में लिया है. देखें VIDEO:- 

आंदोलन की बड़ी चेतावनी
सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों और कांग्रेस पार्टी ने जिला प्रशासन के सामने मांग रखी है कि दुष्कर्म के सभी दोषियों, दरिंदों, होटल संचालकों और मुख्य साजिशकर्ता रिक्शा चालक के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर तुरंत सख्त से सख्त सजा दी जाए.

इस अवैध धंधे को संरक्षण देने वाले या लापरवाही बरतने वाले संबंधित पुलिस थाने के अधिकारियों और बीट प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए.

शहर में चल रहे सभी 150 से ज्यादा अवैध होटलों को तुरंत सील कर हमेशा के लिए बंद किया जाए.

Advertisement

(रिपोर्ट: हरनेक सिंह)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »