'पंचायत आजतक राजस्थान' में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपनी सियासी केमिस्ट्री पर बात रखी. पूर्व सीएम और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के साथ अपने संबंधों और पार्टी के अंदरूनी एकजुटता को लेकर स्थिति स्पष्ट की.
भजनलाल शर्मा ने वसुंधरा राजे साथ अपने एक्वेशन कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और कार्यकर्ता मिलकर काम करते हैं तथा जिसे जो जिम्मेदारी मिलती है, वह उसे निभाता है.
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच राजनीतिक समीकरण को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है. इसी बीच पंचायत आजतक राजस्थान के मंच पर जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछा गया कि बीजेपी में सब ठीक चल रहा है या नहीं और वसुंधरा राजे के फिर से उपाध्यक्ष बनने के बाद उनके साथ मुख्यमंत्री के कैसे समीकरण हैं, तो उन्होंने पार्टी में एकजुटता का हवाला देते हुए जवाब दिया.
वसुंधरा राजे के साथ समीकरण पर क्या बोले सीएम?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल किया गया कि बीजेपी में सब ठीक चल रहा है या नहीं और वसुंधरा राजे के फिर से उपाध्यक्ष बनने के बाद उनके साथ रिश्ते कैसे हैं? इस पर सीएम ने कहा कि बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता पूरी एकजुटता के साथ काम करता है.
उन्होंने कहा, “वसुंधरा जी से लेकर जितने भी हमारे केंद्रीय मंत्री और सीनियर लीडर हैं, सब पूरी तरह से मिलकर पार्टी का काम करते हैं। जिसको जो दायित्व मिलता है, वह उस दायित्व को पूरी तरह निभाता है। यही भारतीय जनता पार्टी की खूबी है,”
मुख्यमंत्री के इस बयान को पार्टी के भीतर एकजुटता पर जोर देने और वरिष्ठ नेताओं की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है..
सीएम भजनलाल ने बीजेपी में एकजुटता का दिया संदेश
राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा राजे बीजेपी की वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं. वहीं, भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के बीच तालमेल को लेकर राजनीतिक चर्चाएं होती रही हैं,.
ऐसे में मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में किसी तरह के मतभेद का जिक्र करने के बजाय पार्टी के सभी नेताओं के मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी में हर नेता और कार्यकर्ता को उसकी जिम्मेदारी के अनुसार काम करना होता है.
राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का इतिहास बदलने का भरोसा
इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता बदलने की परंपरा को तोड़ने को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राज्य में डबल इंजन सरकार के कामकाज पर भरोसा है,.
सीएम ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में राजस्थान की राजनीतिक तस्वीर बदलेगी और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश में लगातार विकास के काम कर रही है।
सीएम बोले- ईश्वर पर आस्था
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से धार्मिक आस्था को लेकर भी सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि वह ईश्वरवादी हैं और देवी-देवताओं में उनकी आस्था है उन्होंने कहा कि व्यक्ति की आस्था उसे गलत काम करने से रोकने का विश्वास देती है.
भजनलाल शर्मा से पूछा गया कि जब से आप मुख्यमंत्री बने है की राज्य में पुछरी कलौठा में भीड़ बढ़ गयी है. सब नेताओं को लगता है की रास्ता वही से खुल रहा है क्या? मैं ये बात तो कह सकता हूं की मैं ईश्वरवादी हूं, मैं जो कहूंगा मैं उससे ज्यादा ईश्वर को मानता हूं.
सीएम ने कहा कि गिरा जी के अंदर मेरी आस्था है, सभी देवी देवताओं के अंदर मेरी आस्था है और मैं आपको इतना कह सकता हूं, चाहे वो कोई भी व्यक्ति हो., अगर उसकी आस्था हमारे देवों की प्रीति अगर उसकी आस्था है तो वह गलत काम नहीं कर सकता यह मुझे विश्वास है, और इसलिए मैं कहना चाहता हूं, की आस्था होनी चाहिए, आस्था होनी चाहिए और भगवान की आस्था रखना चाहिए.
aajtak.in