अलवर में रिश्तों का कत्ल! 17 साल के बेटे ने पिता को गड़ासे से काट डाला

राजस्थान के अलवर जिले के रामकृपाल नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने कथित तौर पर गड़ासे से अपने पिता रोहतास की हत्या कर दी और उनकी गर्दन भी काट दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
रोहतास, जिनकी उनके ही बेटे ने हत्या कर दी. (File Photo: Himanshu Sharma/ITG) रोहतास, जिनकी उनके ही बेटे ने हत्या कर दी. (File Photo: Himanshu Sharma/ITG)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित रामकृपाल नगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 17 साल के नाबालिग बेटे ने लकड़ी काटने वाली गड़ासे से पिता की हत्या कर दी. इसके बाद गर्दन को भी काट डाला. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

अरावली विहार थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामकृपाल नगर स्थित एक मकान में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कि गई है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, इस दौरान कमरे में शव के पास एक लोहे की रॉड और धारदार चाकू बरामद किया गया.

Advertisement

आरोपी नाबालिग बेटे से पूछताछ कर रही है पुलिस
मृतक की पहचान रोहतास के रूप में हुई. जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट दी कि घटना से पहले आखिरी बार मृतक के 17 वर्षीय बेटे जसवंत को मौके पर देखा गया था. इसके आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया.

उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक पिछले दो-तीन दिनों से लगातार शराब का सेवन कर रहा था. परिवार में मृतक के दो बेटे हैं, जिनमें से एक जसवंत है. जबकि दूसरा पढ़ाई कर रहा है. घटना के समय मृतक की पत्नी एक शादी समारोह में गई हुई थी. आरोपी जसवंत भी 10वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है.

Advertisement

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आरोपी नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही हत्या के वजहों का खुलासा कर दिया जाएगा. 

पड़ोसियों ने बताया कि पिता-पुत्र में आए दिन विवाद होता रहता था. कई बार रिश्तेदारों ने भी समझाया था. बावजूद इसके दोनों के रिश्तों में सुधार नहीं हुआ और अंजाम इतना बुरा हो गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »