टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का इंदौर कनेक्शन... सोनीपत का इंजीनियर प्रांजल परदेशीपुरा से हिरासत में, मुंबई क्राइम ब्रांच की रेड

Tiger Shroff Conspiracy News: एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश मामले में इंदौर से इंजीनियर प्रांजल हिरासत में. मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
अब तक कुल 10 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार.(Photo:ITG) अब तक कुल 10 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार.(Photo:ITG)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के मामले में इंदौर से एक युवक को हिरासत में लिया गया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर क्राइम ब्रांच की मदद से परदेशीपुरा इलाके से इंजीनियर प्रांजल ठाकरान को पकड़ा है. प्रांजल मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. जांच एजेंसियों को संदेह है कि उसने कथित तौर पर शूटरों को लॉजिस्टिक और अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराई थी. इस मामले में मुंबई पुलिस और एसटीएफ अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं, जिनमें सात सोनीपत जिले से जुड़े बताए जा रहे हैं.

Advertisement

दरअसल, प्रांजल के भाई का हरियाणा के सोनीपत में उपचार चल रहा था. डॉक्टरों ने आगे के इलाज और रोबोटिक सर्जरी के लिए उसे इंदौर रेफर किया था. इसके बाद प्रांजल का भाई पिछले पांच महीनों से इंदौर में उपचार करा रहा था.

बताया जा रहा है कि प्रांजल भी पांच दिन पहले भाई को देखने इंदौर पहुंचा था. इसी दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को उसकी लोकेशन इंदौर में मिली, जिसके बाद मुंबई की टीम इंदौर पहुंची और स्थानीय क्राइम ब्रांच की मदद से उसे हिरासत में ले लिया.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसियां प्रांजल की कथित भूमिका, शूटरों से उसके संपर्क और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं. साथ ही, हथियारों की व्यवस्था और हमले की साजिश में उसकी संभावित भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है.

Advertisement

मुंबई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें सात आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले से जुड़े बताए जा रहे हैं. फिलहाल, प्रांजल से पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य लोगों की भूमिका और संभावित संपर्कों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »