'रईस' दिखने वाले युवक संग भागी कॉलेज छात्रा, निकला पुताई वाला, सच सामने आया तो पैरों तले खिसक गई जमीन!

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान और झूठी लाइफस्टाइल दिखाकर एक कॉलेज छात्रा को प्रेम जाल में फंसाने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर खुद को आलीशान कोठियों का मालिक बताने वाला युवक असल में पुताई करने वाला निकला.

Advertisement
ग्वालियर के करण ने 'अमीर' बनकर छात्रा को जाल में फंसाया.(Photo:AI) ग्वालियर के करण ने 'अमीर' बनकर छात्रा को जाल में फंसाया.(Photo:AI)

रावेंद्र शुक्ला

  • शहडोल,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:34 AM IST

सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे छिपे डिजिटल धोखे का एक सनसनीखेज मामला आदिवासी बहुल शहडोल जिले से सामने आया है. यहाँ इंस्टाग्राम पर महंगी और आलीशान लाइफस्टाइल की फर्जी पहचान बनाकर एक युवक ने कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. खुद को बड़ी-बड़ी कोठियों का मालिक बताने वाले इस युवक की हकीकत जब सामने आई, तो हर कोई दंग रह गया. वह असल में घरों में पुट्टी-पुताई का काम करने वाला एक मजदूर निकला. जैतपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए छात्रा को मुरैना जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. आलीशान मकानों में फोटो खींचकर फंसाता था करण...

Advertisement

पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्वालियर जिले के रहने वाले करण धानुक के रूप में हुई है. करण ने इंस्टाग्राम पर अपनी असल पहचान छिपाकर 'करण राजपूत' नाम से एक फर्जी आईडी बना रखी थी.

ऐसे बुनता था जाल
करण धानुक पेशे से पुट्टी और पुताई का काम करता है. जब वह बड़े-बड़े आलीशान बंगलों और कोठियों में काम करने जाता था, तो वहां की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो खींचकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देता था. सोशल मीडिया पर वह खुद को बेहद संपन्न, रईस दिखाता था.

ट्रेन और बस बदलकर पहुंचा शहडोल
इंस्टाग्राम की इसी झूठी और चमक-दमक वाली लाइफस्टाइल को सच मानकर जैतपुर क्षेत्र की 18 साल की कॉलेज छात्रा उसके जाल में फंस गई. दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और आरोपी ने उसे अपने साथ चलने के लिए मना लिया. योजना के मुताबिक, आरोपी करण ट्रेन और बस के जरिए ग्वालियर से शहडोल के जैतपुर पहुंचा और छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया.

Advertisement

मुरैना के गांव से युवती बरामद
जब बेटी घर नहीं लौटी, तो परेशान परिजनों ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जैतपुर थाना प्रभारी जेपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी जांच (साइबर सेल) और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की.

आरोपी युवक मौके से फरार

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम मुरैना जिले के एक सुदूर गांव में पहुंची, जहां से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शातिर आरोपी करण धानुक मौके से भागने में सफल रहा.

पुलिस टीम ने कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छात्रा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी करण की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »