scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

लाखों फॉलोअर्स, पंजाबी फिल्मों में काम और अब मर्डर... जानें कौन थे मैड संधू

Who is Mad Sandhu
  • 1/8

पंजाब के अमृतसर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

(Photo: Instagram/@its_madsandhuofficial)

Who is Mad Sandhu
  • 2/8

इस घटना से उनके फैंस और पंजाबी डिजिटल इंडस्ट्री में गहरा शोक छाया हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द हमलावरों को दबोचने का दावा कर रही है.

(Photo: Instagram/@its_madsandhuofficial)

Who is Mad Sandhu
  • 3/8

मैड संधू पंजाब के जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फैशन इंडस्ट्री से की थी और धीरे-धीरे इस फील्ड में बड़ा नाम बना लिया.  (Photo: Instagram/@its_madsandhuofficial)

Advertisement
Who is Mad Sandhu
  • 4/8

इसके बाद उन्होंने पंजाब से लेकर मुंबई तक की फिल्मों में स्टाइलिस्ट और असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई. वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर मेकअप, स्टाइलिंग, फैशन, लाइफस्टाइल और सोशल मुद्दों से जुड़ा कंटेंट शेयर करते थे. 
(Photo: Instagram/@its_madsandhuofficial)

Who is Mad Sandhu
  • 5/8

फैशन और मेकअप की दुनिया में अपनी धाक जमाने के साथ-साथ मैड संधू ने एक्टिंग के क्षेत्र में भी कदम रखा था. उन्होंने 'ओए भोले ओए' (Oye Bhole Oye) और 'ओए भोले ओए 2' जैसी पंजाबी फिल्मों में काम कर दर्शकों का ध्यान खींचा था.

(Photo: Instagram/@its_madsandhuofficial)

Who is Mad Sandhu
  • 6/8

एक्टिंग के अलावा वह अमृतसर में अपना खुद का एक सैलून भी चलाते थे. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी थी और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.26 लाख फॉलोअर्स थे, जो उनकी रील्स, फैशन टिप्स, मीम्स और पॉप कल्चर से जुड़े वीडियोज को काफी पसंद करते थे.

(Photo: Instagram/@its_madsandhuofficial)

Who is Mad Sandhu
  • 7/8

मैड संधू सिर्फ अपनी कला ही नहीं, बल्कि अपनी बेबाक शख्सियत के लिए भी जाने जाते थे. वह अक्सर पॉडकास्ट में बतौर मेहमान शामिल होकर मेकअप इंडस्ट्री, सिनेमा बिजनेस और जेंडर से जुड़े गंभीर मुद्दों पर खुलकर बात करते थे.

(Photo: Instagram/@its_madsandhuofficial)

Who is Mad Sandhu
  • 8/8

अलग स्टाइल और पहचान की वजह से उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर होमोफोबिक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था. उन्होंने अपनी पहचान कभी नहीं छिपाई और हमेशा गर्व से कहा कि 'भगवान ने मुझे जैसा बनाया है, वैसा ही बनाया है.'

(Photo: Instagram/@its_madsandhuofficial)

Advertisement
Advertisement