जर्नलिज्म का कॉलेज बना अखाड़ा, भोपाल में लड़की के साथ छेड़छाड़ पर दो गुट भिड़े

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का भोपाल कैंपस सोमवार शाम अखाड़ा बन गया. 2 गुटों के बीच कैंपस में जमकर लात घूसे चले. यह विवाद ऐसे शुरू हुआ कि यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र ने यूनिवर्सिटी की ही छात्रा पर कमेंट करते हुए छेड़छाड़ कर दी.

Advertisement
भोपाल में लड़की छेड़ने के मुद्दे पर यूनिवर्सिटी कैंपस में भिड़े दो गुट भोपाल में लड़की छेड़ने के मुद्दे पर यूनिवर्सिटी कैंपस में भिड़े दो गुट

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 08 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:04 AM IST

भोपाल का माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय कैंपस सोमवार शाम अखाड़ा बन गया. जर्नलिज्म छात्रों के 2 गुटों के बीच सोमवार शाम कॉलेज कैंपस में जमकर लात घूसे चले. यह विवाद एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर शुरू हुआ. विवाद शुरू ऐसे हुआ कि यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र ने यूनिवर्सिटी की ही छात्रा पर कमेंट करते हुए छेड़छाड़ कर दी.

Advertisement

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि यूनिवर्सिटी का ही छात्र कमेंट कर उसे छेड़ रहा था. इसी दौरान छात्रा के दोस्त ने उसे रोका तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद बवाल मचा गया और दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान छात्राएं भी बीच बचाव करती नजर आईं. आरोप है कि इस दौरान कुछ बाहर के छात्रों ने भी कैंपस में आकर मारपीट की है.

समझौते के बाद भी केस दर्ज

सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर मामला शांत कराया. शुरुआत में इस मामले में थाने पहुंचकर पहले दोनों गुटों ने समझौता कर लिया था, लेकिन फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले 4 छात्रों के खिलाफ धारा 323, 294 के तहत और साथ ही दूसरे गुट के एक छात्र के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है.

Advertisement

लड़की के दोस्त से की मारपीट

थाने पहुंची पीड़ित छात्र का आरोप है कि जब वह चाय पीने बाहर गई तो आरोपी छात्र ने पहले छेड़खानी की और फिर गाली गलौज की और विरोध करने पर उसके दोस्त को मारा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »