MP: सरकारी स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से 5वीं के छात्र की मौत, खदान की ब्लास्टिंग ने खोखली की इमारत, मां का इकलौता सहारा छिना

Katni School Wall Collapse News: कटनी जिले में सरकारी सिस्टम की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली. जर्जर दीवार गिरने से हुई इस मौत ने स्कूल सुरक्षा और खनन गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
हेडमास्टर ने पहले ही दी थी जर्जर दीवार की चेतावनी.(Photo:Screengrab) हेडमास्टर ने पहले ही दी थी जर्जर दीवार की चेतावनी.(Photo:Screengrab)

अमर ताम्रकार

  • कटनी ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बम्हनगवां शासकीय स्कूल में एक बड़ा हादसा हो गया. स्कूल परिसर में स्थित पुरानी बाथरूम की जर्जर दीवार गिरने से 5वीं कक्षा के छात्र राजकुमार बर्मन की मलबे में दबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है. 

पुलिस ने बताया कि बच्चा पुरानी बाथरूम के पास गया था, तभीस्कूल की पुरानी जर्जर दीवार का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया. जिससे राजकुमार नीचे दब गया. 

Advertisement

दूसरे छात्रों की सूचना पर शिक्षक और स्टाफ ने तुरंत उसे निकाला और विजयराघवगढ़ अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. मृतक मासूम राजकुमार के पिता की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है और मां मेहनत मजदूरी कर बच्चों को पाल रही थी.

बम्हनगवां में संचालित डीएमजी माइन्स में होने वाली ब्लास्टिंग के कारण दीवारें लगातार कमजोर होती जा रही हैं. स्कूल के हेड मास्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जर्जर स्कूल को लेकर शिकायत भी की थी. देखें VIDEO:- 

घटना की जानकारी पर पहुंची कैमोर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement