रात में कार से स्टंट कर रहे थे युवक, पुलिस ने कुछ यूं दी 'सजा' और मंगवाई माफी, देखें VIDEO

इंदौर में कार से स्टंट करने वाले युवकों को पुलिस ने अपने तरीके से सबक सिखाया. उनसे थाने में कान पकड़कर माफी भी मंगवाई. वायरल वीडियो के आधार पर कार जब्त कर ली. देखिए पूरी खबर...

Advertisement
इंदौर पुलिस की स्टंटबाजों पर पैनी नजर.(Photo:ITG) इंदौर पुलिस की स्टंटबाजों पर पैनी नजर.(Photo:ITG)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:44 PM IST

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए स्टंट करने का चलन बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला शहर के व्यस्ततम भोलाराम उस्ताद मार्ग का है, जहां एक युवक को अपनी कार से पब्लिक प्लेस पर स्टंट करना भारी पड़ गया. पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार किया और उससे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई.

Advertisement

दरअसल, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें एक सफेद रंग की कार सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करती दिख रही थी. वीडियो का संज्ञान लेते हुए भंवरकुआं पुलिस ने इसकी जांच की. 

पुलिस जांच में पाया गया कि यह वीडियो भोलाराम उस्ताद इलाके का है. पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर प्रतिक नाम के युवक को ढूंढ निकाला और उसे हिरासत में ले लिया.

कान पकड़कर मांगी माफी, कार भी जब्त
थाने लाए जाने के बाद स्टंटबाज युवक का सारा जोश ठंडा पड़ गया. पुलिस ने युवक से कान पकड़वाकर भविष्य में ऐसी गलती न करने की शपथ दिलवाई और उससे माफी मंगवाई. यही नहीं, पुलिस ने खाली मैदान में इंजन बंद कार को युवकों से धकेलवाया. देखें VIDEO:- 

Advertisement

पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई कार को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त कर लिया है. पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, मोटर व्हीकल एक्ट और एक्सीडेंट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस की अपील, दूसरों की जान से न खेलें
पुलिस प्रवक्ता अमरेंद्र सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए आम जनता से विशेष अपील की है. उन्होंने कहा, "पब्लिक प्लेस पर इस तरह के स्टंट करना न सिर्फ आपके लिए बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं. रील बनाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement