रात 8 बजे घर से निकली थी बच्ची, नहीं लौटी वापस... खंडहर में मिला शव, भोपाल के बैरागढ़ में दहला देने वाली वारदात

Bhopal Bairagarh Murder News: भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम बच्ची की हत्या से हड़कंप. खंडहर में मिला शव. संदिग्ध मोइन खान हिरासत में. परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Advertisement
एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने दी जानकारी.(Photo:ITG) एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने दी जानकारी.(Photo:ITG)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल ,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. बैरागढ़ के मुख्य बाजार के पीछे कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक वीरान खंडहरनुमा इमारत की तीसरी मंजिल पर 12 साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी और भारी आक्रोश फैल गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में मोइन खान नामक एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

Advertisement

दरअसल, मृतका बच्ची बैरागढ़ फाटक रोड स्थित एक झुग्गी बस्ती में अपने परिवार के साथ रहती थी और परिवार का हाथ बंटाने के लिए पन्नी बीनने का काम करती थी. परिजनों ने बताया कि वह बीती रात करीब 8 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी.

परिजनों ने आसपास के तमाम इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद देर रात बैरागढ़ थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. परिवार को उम्मीद थी कि उनकी लाडली सुरक्षित घर लौट आएगी, लेकिन अगली सुबह उसकी लाश मिलने की मनहूस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी.

खंडहर में मिला शव, दादी ने लगाए गंभीर आरोप

आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक सुनसान खंडहर में बच्ची का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही बैरागढ़ एसीपी, थाना पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए.

Advertisement

घटनास्थल पर पहुंची मृतका की दादी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दादी ने आरोप लगाया कि बच्ची का शव कंबल में लिपटा हुआ और नग्न अवस्था में मिला है, जिससे उसके साथ किसी गंभीर यौन अपराध की आशंका भी जताई जा रही है. शोकसंतप्त परिवार और स्थानीय लोगों ने दोषी के लिए फांसी की सजा की मांग की है. साथ ही न्याय न मिलने पर थाने के सामने आत्महत्या करने तक की चेतावनी दी है. देखें VIDEO:- 

पुलिस कमिश्नर और अधिकारियों का बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे खंडहर में 12 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ है. परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आरोपी मोइन खान को पकड़ लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की मौत की वास्तविक वजह और उसके शरीर पर चोटों या अन्य घटनाओं की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी. पुलिस सभी संभावित पहलुओं, फॉरेंसिक साक्ष्यों और संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »