युवक पर मधुमक्खियों का अटैक, 1 Km तक दौड़ाया, पानी में कूदकर बचाई जान

बैतूल के खेड़ीसावलीगढ़ में मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई. एक युवक पर झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह जान बचाने के लिए करीब एक किलोमीटर तक भागता रहा. अंत में पानी की टंकी में उतरकर उसने खुद को बचाया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
युवक पर मधुमक्खियों का अटैक (Photo: itg) युवक पर मधुमक्खियों का अटैक (Photo: itg)

राजेश भाटिया

  • बैतूल ,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

मध्य प्रदेश के बैतूल के खेड़ीसावलीगढ़ गांव के बस स्टैंड पर शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां मधुमक्खियों के झुंड ने एक युवक पर अचानक हमला कर दिया. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि बैतूल निवासी बबलू प्रजापति जो कि हम्माल का काम करता है . शनिवार को नागपुर से मिर्च लेकर आए ट्रक से गोदाम में मिर्ची उतारने का काम चल रहा था. इसी दौरान वहां पास में एक पुराने घर में लगे मधुमक्खियों के छत्ते के पास हलचल होने से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और लोगों पर हमला कर दिया सब इधर उधर भागे लेकिन बबलू प्रजापति पर मधुमक्खियां टूट पड़ीं.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मधुमक्खियों से बचने के लिए युवक करीब एक किलोमीटर तक दौड़ता रहा, लेकिन झुंड उसका पीछा करता रहा. आसपास मौजूद दुकानदारों ने मधुमक्खियों को भगाने के लिए कपड़े के थैले में आग लगाकर धुआं किया, फिर भी मधुमक्खियां शांत नहीं हुईं.

स्थिति गंभीर होते देख लोगों ने युवक को पानी में जाने की सलाह दी. जान बचाने के लिए बबलू पास ही एक होटल की पानी की टंकी में उतर गया और लगातार डुबकियां लगाता रहा. काफी देर बाद मधुमक्खियों का झुंड छंटने पर उसे बाहर निकाला गया. इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement