How to make Rajma Chawal: न गलेगा और न रहेगा सख्त, लंच में बनाएं दिल्ली का मशहूर ढाबा स्टाइल राजमा चावल

How to make Rajma Chawal: अगर आपको राजमा चावल पसंद है लेकिन घर पर ढाबे वाला टेस्ट नहीं आता है और साथ ही राजमा कभी टाइट तो कभी बहुत गल जाता है तो यहां हम आपको परेफक्ट राजमा बनाने की ट्रिक बता रहे हैं.

Advertisement
कैसे बनाएं परफेक्ट राजमा चावल (Photo: ITG) कैसे बनाएं परफेक्ट राजमा चावल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

How to make Rajma Chawal: दिल्ली की गलियों और ढाबों में मिलने वाले राजमा चावल का स्वाद ही कुछ अलग होता है. गाढ़ा, चटपटा राजमा और खिले-खिले चावलों का कॉम्बिनेशन हर किसी का ऑल-टाइम फेवरेट है. लेकिन घर पर वैसा टेस्ट नहीं मिल पाता है. साथ ही राजमा भी बिलकुल परफेक्ट नहीं पक पाता है. ऐसे में यहां हम आपके साथ दिल्ली के उसी ऑथेंटिक स्वाद को घर पर तैयार करने की बेहद खास रेसिपी शेयर कर रहे हैं. अगर आप भी अपने लंच को कुछ खास बनाना चाहते हैं तो बिलकुल दिल्ली के ढाबा स्टाइल राजमा चावल घर पर ही बना सकते हैं. 

Advertisement

दिल्ली वाले राजमा चावल की रेसिपी
राजमा के लिए: 1 कप राजमा (रात भर भिगोया हुआ), राजमा को परफेक्ट गलाने के लिए आप भिगोते समय एक चुटकी सोडा या फिर अदरक का टुकड़ा डाल सकते हैं.

2 मध्यम प्याज (बारीक कटा हुआ), 3 टमाटर की प्यूरी, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 हरी मिर्च, ताजा हरा धनिया.

मसाले: 1 चम्मच जीरा, 1 बड़ी इलायची, 1 दालचीनी का टुकड़ा, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला, और स्वाद अनुसार नमक.

सीक्रेट तड़का: 2 बड़े चम्मच शुद्ध घी और कसूरी मेथी.

बनाने का तरीका
सबसे पहले भीगे हुए राजमा को कुकर में थोड़ा नमक, बड़ी इलायची और पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक उबाल लें.

एक कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा और दालचीनी डालें. अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

Advertisement

अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें. इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे.

हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. थोड़ा सा राजमा का उबला पानी डालें ताकि मसाला जले नहीं.

अब उबले हुए राजमा को मसाले में डालें. थोड़े से राजमा को करछी से मैश कर दें, इससे ग्रेवी गाढ़ी और मखमली बनती है. इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें.

ऊपर से गरम मसाला, बारीक कटा हरा धनिया और घी में भुनी हुई कसूरी मेथी का तड़का लगाएं.

अब खिले-खिले प्लेन या जीरा राइस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement