Korean Beauty Secrets: उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन आना आम बात हैं लेकिन अगर सही समय पर स्किन की देखभाल शुरू कर दी जाए, तो लंबे समय तक त्वचा को जवां और ग्लोइंग बनाए रखा जा सकता हैं. लेकिन अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल नहीं करते हैं तो आप 30 की उम्र में ही 40 साल के लग सकते हैं. कोरियन महिलाओं की उम्र का अंदाजा उनके चेहरे को देखकर नहीं लगाया जा सकता है, यही वजह है कि इन दिनों कोरियन स्किनकेयर रूटीन दुनियाभर में काफी पॉपुलर है.
कोरियन ब्यूटी सीक्रेट्स में नेचुरल इंग्रीडिएंट्स, हाइड्रेशन और स्किन बैरियर को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया जाता हैं, अच्छी बात यह है कि इसके कई आसान उपाय आप घर पर भी अपना सकते हैं. अगर आप ग्लास स्किन चाहते हैं तो आप कोरियन ब्यूटी सीक्रेट्स को ट्राई कर सकते हैं, एक तो इनके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
कोरियन स्किनकेयर में राइस वॉटर यानी चावल का पानी बेहद खास माना जाता हैं. इसमें विटामिन बी, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करते हैंं. यह स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ फाइन लाइन्स को कम करने में भी असरदार माना जाता हैं.
राइस वॉटर बनाने के लिए आधा कप चावल को अच्छी तरह धो लें और उसमें एक कप पानी मिलाकर 20 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद पानी को छान लें और कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएंं. रोजाना इस्तेमाल से स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आने लगती हैं.
पेप्टाइड्स ऐसे तत्व हैं जो स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैंं, कोलेजन कम होने पर चेहरे पर झुर्रियां और ढीलापन दिखाई देने लगता हैं. इसलिए कई कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में पेप्टाइड्स का इस्तेमाल किया जाता हैं.
अगर आप घर पर स्किन को टाइट और हेल्दी रखना चाहते हैं, तो ऐसे सीरम और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, जिनमें पेप्टाइड मौजूद हो. ये स्किन को रिपेयर करने और लंबे समय तक यंग लुक देने में मदद करते हैं.
कोरियन स्किनकेयर में स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूर स्टेप माना जाता है. अपनी त्वचा को हमेशा हाइड्रेट रखनां इसके लिए हल्के फेस मिस्ट, एलोवेरा जेल और हाइड्रेटिंग शीट मास्क का इस्तेमाल करें. इसके अलावा पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, क्योंकि अंदर से हाइड्रेटेड शरीर ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता हैं.
धूप की यूवी किरणें स्किन को तेजी से बूढ़ा बना सकती हैं इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएंं. यह स्किन को पिगमेंटेशन, टैनिंग और समय से पहले आने वाली झुर्रियों से बचाने में मदद करता हैं.
अगर आप नियमित रूप से इन आसान कोरियन स्किनकेयर टिप्स को फॉलो करते हैं, तो बिना महंगे ट्रीटमेंट के भी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी, सॉफ्ट और जवां बनाए रखा जा सकता हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क