How to Make Watermelon Juice: नींबू शिकंजी तो खूब पी ली, अब बनाएं तरबूज की खट्टी-मीठी शिकंजी, चिलचिलाती गर्मी में शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा

How to Make Watermelon Juice: चिलचिलाती गर्मी में नींबू पानी और शिकंजी तो हर कोई पीता है लेकिन अगर आप कुछ नया और मजेदार पीना चाहते हैं तो आपको तरबूज की शिकंजी जरूर ट्राई करनी चाहिए. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रही है.

Advertisement
तरबूज शिकंजी (Photo: ITG) तरबूज शिकंजी (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

How to Make Watermelon Juice: जून की इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और तपती धूप में घर से बाहर निकलते ही शरीर की पूरी एनर्जी खत्म हो जाती है. ऐसे में बॉडी को तुरंत हाइड्रेट करने के लिए हम अक्सर नींबू पानी या सोडा शिकंजी का सहारा लेते हैं. लेकिन रोज-रोज वही पुराना स्वाद पीकर अगर आपका मन भर गया है तो इस बार अपने समर ड्रिंक को एक फ्रूटी और मजेदार ट्विस्ट दें. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं तरबूज की खट्टी-मीठी शिकंजी.

Advertisement

तरबूज के नैचुरल मीठे स्वाद के साथ नींबू की खटास, पुदीने की ताजगी और खास मसालों का यह मेल मुंह में जाते ही स्वाद का ऐसा बम फोड़ेगा कि आप बाजार के सारे मॉकटेल भूल जाएंगे. यह न सिर्फ आपके शरीर को अंदर से बर्फ जैसा ठंडा रखेगी, बल्कि आपको लू से भी बचाएगी. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.

सामग्री (Ingredients)
तरबूज के टुकड़े: 2 कप (बीज निकाले हुए)

नींबू का रस: 2 बड़े चम्मच

ताजा पुदीना पत्ती: 10-12

काला नमक: 1/2 छोटी चम्मच

भुना जीरा पाउडर: 1/2 छोटी चम्मच

चाट मसाला: 1/4 छोटी चम्मच

सादा नमक: एक चुटकी

बर्फ के टुकड़े: आवश्यकतानुसार

ठंडा पानी या सोडा वॉटर: 1 गिलास

चीनी या शहद: 1 चम्मच अगर तरबूज कम मीठा हो तो शहद न मिलाएं

बनाने का तरीका
सबसे पहले तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर जार या ब्लेंडर में डालें. साथ में पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस डालकर बिना पानी मिलाए इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें ताकि एक स्मूथ जूस तैयार हो जाए.

Advertisement

तैयार हुए तरबूज के जूस को एक बड़ी छलनी की मदद से छान लें, ताकि अगर कोई छोटा बीज या रेशा रह गया हो तो वह निकल जाए. अगर आपको पल्प पसंद है तो आप बिना छाने भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

अब इस छाने हुए जूस में काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह चम्मच से मिक्स करें. अगर तरबूज थोड़ा फीका है, तो आप इस स्टेज पर थोड़ा सा शहद या पिसी चीनी मिला सकते हैं.

सर्विंग ग्लास में 2-3 पुदीने की पत्तियां हाथ से तोड़कर डालें, साथ में एक नींबू की पतली स्लाइस और ढेर सारे बर्फ के टुकड़े डालें.

अब गिलास में आधा तैयार किया हुआ मसालेदार तरबूज का जूस डालें और ऊपर से चिल्ड पानी या सोडा वॉटर डालकर मिक्स करें. ऊपर से थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर स्प्रिंकल करें और पुदीने की पत्ती से गार्निश करके गरमा-गरम धूप से आए मेहमानों को तुरंत परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »