Guava Pickle: आम-नींबू छोड़िए, दरदरी सौंफ और हींग डालकर बनाएं कच्चे अमरूद का चटपटा अचार, फीकी दाल-सब्जी भी लगेगी टेस्टी

Guava Pickle: अगर आप भी अचार के शौकीन हैं लेकिन हर बार आम या नींबू का अचार ही खाते हैं तो इस बार हम आपको बिलकुल अलग और स्वादिष्ट अमरूद का अचार बनाने का तरीका बता रहे हैं जो आपकी सादी और फीकी सब्जी या दाल को भी स्वादिष्ट बना देगा.

Advertisement
अमरूद का अचार (Photo: ITG) अमरूद का अचार (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:28 PM IST

अमरूद एक ऐसा फल है जो लगभग साल भर मिलता है और ये बाकी फलों के मुकाबले काफी सस्ता भी होता है. ज्यादातर लोग अमरूद को नमक-मिर्च लगाकर खाने या इसकी चटनी बनाकर खाते हैं लेकिन क्या आपने कभी अमरूद के चटाकेदार अचार का स्वाद चखा है. अगर नहीं तो इस बार आपको यह यूनिक और टेस्टी रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए.

अमरूद में मौजूद फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. जब थोड़े सख्त अमरूद को सरसों के तेल, राई, सौंफ, कलौंजी, हींग और नींबू के रस के साथ मिलाकर इंस्टेंट अचार बनाया जाता है, तो इसका खट्टा, मीठा और तीखा स्वाद सादे से सादे खाने और पराठों का स्वाद भी दोगुना कर देता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.

Advertisement


सामग्री:

500 ग्राम ताजे अमरूद (सख्त और कच्चे )

3-4 बड़े चम्मच सरसों का तेल

1 छोटा चम्मच राई / पीली सरसों

1 छोटा चम्मच सौंफ (हल्की दरदरी पिसी हुई)

1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना

1/2 छोटा चम्मच कलौंजी

1/4 छोटा चम्मच हींग

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (कश्मीरी लाल मिर्च)

1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर या 2 बड़े चम्मच नींबू का रस

स्वादानुसार सादा नमक और काला नमक

बनाने की शॉर्ट विधि:

अमरूद को धोकर अच्छी तरह सुखा लें. अब इन्हें छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काटें. (अचार बनाते समय अमरूद के बीच वाले बीज वाला हिस्सा चाकू से निकालकर अलग कर दें, इससे अचार खाते समय दांतों में बीज नहीं फंसेंगे और अचार का टेक्सचर बहुत क्रंची रहेगा).

एक फ्राइंग पैन में सौंफ, मेथी दाना और राई को धीमी आंच पर 1 मिनट सूखा भून लें. ठंडा होने पर इन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें.

Advertisement

एक कड़ाही में सरसों का तेल तब तक गर्म करें जब तक कि उसमें से धुआं न निकलने लगे. फिर गैस बंद कर दें और तेल को हल्का गुनगुना होने दें.

गुनगुने तेल में हींग, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक और पिसा हुआ दरदरा मसाला डालें.

अब कटे हुए अमरूद के टुकड़े और नींबू का रस (या अमचूर) कड़ाही में डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह मिक्स करें ताकि हर टुकड़े पर मसाले की कोटिंग हो जाए.

स्टोर करें: तैयार है आपका बेहद स्वादिष्ट और इंस्टेंट अमरूद का अचार! इसे पूरी तरह ठंडा होने के बाद किसी कांच के साफ एयरटाइट जार में भरकर रखें. इसे आप तुरंत खा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »