How to Cold Room without AC: गर्मी में पंखा उगल रहा आग? लटका दें ये एक चीज, बिना AC कमर हो जाएगा ठंडा

How to Cold Room without AC: इन दिनों समूचा उत्तर भारत गर्मी से परेशान है और घर में लगे पंखे भी लू जैसी गर्म हवा फेंकने लगे हैं. ऐसे में अगर आप भी बिना एसी पंखे से ही ठंडी हवा पाना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं.

Advertisement
पंखे में AC का मजा (Photo: ITG) पंखे में AC का मजा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST

आजकल भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है. कई राज्यों में तो तापमान 40 से 42 डिग्री के पार पहुंच गया है. तेज गर्म में छत के पंखे भी अक्सर ठंडी हवा देने के बजाय गर्म हवा फेंकने लगते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पंखा तपते कमरे की ही गर्म हवा को सर्कुलेट करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना भारी-भरकम बिजली बिल वाले AC के भी आप अपने पंखे को सुपर कूल बना सकते हैं. 

Advertisement

पंखे में मिलेगा AC का मजा 

यहां हम आको कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स जुगाड़ बता रहे हैं जिनसे आपका साधारण पंखा भी ठंडी और सुकून भरी हवा देने लगेगा. 

गीले तौलिए या गमछे का इस्तेमाल है मददगार

अगर आपके पास टेबल फैन है तो उसके सामने एक गीला और ठंडा तौलिया लटका दें. यह इवेपोरेटिव कूलिंग के सिद्धांत पर काम करता है जिससे पानी के वाष्पीकरण से हवा का तापमान कम होता है. साथ ही हवा नमी भरी और ठंडी बनती है.

बर्फ की बोतल का जुगाड़ 

दो प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर उसे फ्रीजर में जमा लें. अब इन जमी हुई बोतलों को पंखे सामने रख दें. पंखा जब चलेगा तो इन बोतलों की ठंडक से टकराकर हवा ठंडी हो जाएगी. आप बिना बर्फ जमाए चिल्ड पानी की बोतल रखकर भी ठंडी हवा पा सकते हैं.

नमक और बर्फ का इस्तेमाल 

Advertisement

एक कटोरे में ढेर सारी बर्फ और थोड़ा सा नमक मिलाकर पंखे के ठीक सामने रखें. नमक बर्फ को जल्दी पिघलने नहीं देगा और पंखा सामने से बर्फीली हवा खींचेगा.

पंखे की दिशा बदलें

गर्मियों में सीलिंग फैन को काउंटर-क्लॉकवाइज घड़ी की उल्टी दिशा में घुमाना सबसे सही है क्योंकि यह हवा को सीधे नीचे धकेलता है जिससे ठंडक का अहसास होता है

क्रॉस वेंटिलेशन का रखें ध्यान

शाम के समय खिड़की और दरवाजों को खोल दें. साथ ही खिड़की के पास पंखा रखें ताकि वो बाहर की ठंडी हवा को अंदर खींच सके और कमरे की उमस बाहर निकल जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement