Window Cleaning Tips: काली और चिपचिपी हो चुकीं घर की खिड़कियां इस चीज से करें साफ, मिनटों में दूर होगी सालों पुरानी गंदगी

हवा, धूल-मिट्टी और बारिश के थपेड़ों के कारण घर की खिड़कियां और उनके कांच अक्सर काले, धुंधले और गंदे हो जाते हैं. बिना ज्यादा मेहनत और बिना रगड़े रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से आप इन्हें झटपट नए जैसा चमका सकते हैं.

Advertisement
खिड़कियां ऐसे चमकेंगी (Photo: ITG) खिड़कियां ऐसे चमकेंगी (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

घर की साफ-सफाई में सबसे ज्यादा ध्यान और मेहनत खिड़कियों को चमकाने में लगती है. बाहरी धूल-मिट्टी, प्रदूषण और बारिश के पानी के कारण खिड़कियों के शीशे धुंधले पड़ जाते हैं और उनके कोनों और ग्रिल में काली गंदगी जमा हो जाती है. कई बार इन्हें साधारण कपड़े या बाजार के क्लीनर से साफ करने के बाद भी वो पुरानी चमक और आर-पार दिखने वाली सफाई वापस नहीं आती् बल्कि शीशों पर लकीरें अलग से बन जाती हैं और हाथ थक जाते हैं.

Advertisement

अगर आपके घर की खिड़कियां भी महीनों पुरानी गंदगी के कारण अपनी चमक खो चुकी हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. महंगे केमिकल वाले लिक्विड और घंटों की घिसाई के बिना भी खिड़कियों को शीशे की तरह चमकाया जा सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे जादुई और बेहद आसान हैक्स बताएंगे जिससे आपकी खिड़कियां और उनके कांच न सिर्फ चमक उठेंगे बल्कि उनका कोना-कोना पूरी तरह नए जैसा हो जाएगा. 

बिना रगड़े खिड़कियां चमकाने की ट्रिक्स
गंदी और काली खिड़कियों को आसानी से साफ करने के लिए आप इन असरदार और आसान तरीकों को अपना सकते हैं.

सफेद सिरका और पानी का स्प्रे: एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और गुनगुना पानी मिलाएं. इसे खिड़की के कांच और ग्रिल पर अच्छी तरह स्प्रे करें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. सिरके का एसिड गंदगी और खारे पानी के निशानों को बिना रगड़े ढीला कर देता है. इसके बाद एक साफ कपड़े से पोंछ लें.

Advertisement

अखबार का इस्तेमाल : खिड़की के कांच को कपड़े से पोंछने के बजाय अखबार को मोड़कर बॉल जैसी बना लें, उसे हल्का सा गीला करें और शीशे पर रगड़ें. अखबार की स्याही और कागज का टेक्सचर शीशे पर मौजूद हर तरह के धुंधलेपन को सोख लेता है और कांच बिना किसी लकीर के शीशे की तरह चमक उठता है.

बेकिंग सोडा और डिश सोप: खिड़की के चैनल या कोनों में जहां हाथ नहीं पहुंचता, वहां थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़कें और ऊपर से लिक्विड डिश सोप की कुछ बूंदें डालें. 10 मिनट बाद एक पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से घुमाएं, जमी हुई काली मैल अपने आप बाहर निकल आएगी. इसके बाद गीले कपड़े से पोंछ दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »