Quick 3 Paneer Recipes: पनीर से 10 मिनट में बनाएं ये 3 सब्जियां, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताई रेसिपी

ऑफिस जाने के लिए जब लेट हो रहा होता है और घर में कोई सब्जी नहीं होती है तो अक्सर लोग पनीर बनाने लगते हैं. मगर रोजाना पनीर भुर्जी भी अच्छी नहीं लगती है. ऐसे में मास्टरशेफ ने पनीर से 10 मिनट में बनने वाली 3 डिशेज की रेसिपी शेयर की है, जो आपके ब्रेकफास्ट और लंच में आपके बहुत काम आने वाली है.

Advertisement
पनीर प्रोटीन का बेस्ट सोर्स होता है. (PHOTO:AI) पनीर प्रोटीन का बेस्ट सोर्स होता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:41 PM IST

Quick 3 Paneer Recipes: सुबह का नाश्ता हो या लंच, डिनर ही क्यों ना हो, अक्सर समझ नहीं आता है कि खाने में क्या सब्जी बनाएं. गर्मियों में खासतौर पर बच्चे भी कुछ सब्जियों को देखकर मुंह बनाने लगते हैं, ऐसे में एकमात्र पनीर ही सहारा बनता है. मगर रोजाना पनीर की एक जैसी सब्जी खाकर भी लोग बोर हो जाते हैं. ब्रेकफास्ट में जब जल्दी होती है, उस समय तो बस जल्दी बनाने वाली सब्जी ही अच्छी लगती है.

Advertisement

अगर आप भी पनीर की भुर्जी खाकर बोर हो गए हैं और झटपट बनने वाली डिशेज देख रहे हैं, तो अब आपकी तलाश खत्म हो गई है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने सोशल मीडिया पर पनीर से बनने 10 मिनट में बनने वाली तीन डिशेज की रेसिपी शेयर की है, जो आपके बहुत काम आने वाली है. 

पनीर पेपर फ्राई ऐसे बनाएं

  1. मसाला बनाने के लिए पैन में 4 चम्मच उड़द दाल,2 चम्मच साबुत धनिया, 3 से 4 सूखी लाल मिर्च, करी पत्ते और 4 से 5 काली मिर्च को धीमी आंच पर फ्राई कर लेंगे. फ्राई करने के बाद इनको दरदरा पीस लेंगे.
  2. दो प्याज को बारीक काट लेंगे, उसके बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को भी बारीक काट लेंगे. 
  3. इसके बाद गैस पर कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें 1 चम्मच राई के दाने, 3 से 4 लाल मिर्च, करी पत्ते डालकर मिला देंगे. 
  4. इसके बाद बारीक कटा हुआ अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लेंगे. 
  5. अब इसमें प्याज डालेंगे और गोल्डन होने तक भून लेंगे. अब इसमें क्यूब शेप में कटा पनीर डालकर मिला दें. 
  6. पनीर डालने के बाद कुटा हुआ सूखा मसाला और नमक डालकर 4 से 5 मिनट के लिए अच्छी तरह भून लेंगे. 
  7. आखिर में ऊपर से कटा हुआ बारीक कटा हुआ धनिया डालें और ऊपर से नींबू का रस डालकर सर्व करें.

पनीर काली मिर्च बनाने का आसान तरीका 

  1. सबसे पहले ढ़ाई सौ ग्राम पनीर को एक इंच के क्यूब में काट लेंगे. 
  2. एक कटोरे में आधा कप दही लेंगे और उसमें अदरक-लहसुन का एक चम्मच पेस्ट, एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स कर लेंगे.
  3. फिर इस दही मसाले में पनीर को डालकर मिलाकर साइड में रख देंगे. 
  4. एक पैन में 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें, फिर इसमें जीरा, एक तेजपत्ता, तीन से चार छोटी इलायची और एक टुकड़ा जावेत्री डालेंगे.
  5. खड़े मसाले जब चटक जाएंगे, तब इसमें मैरिनेड किया पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाकर इसको 3 से 4 मिनट के लिए पकने देंगे.
  6. पनीर के सॉफ्ट हो जाने के बाद इसमें ऊपर से थोड़ी क्रीम डालेंगे और 2 मिनट के लिए पकने देंगे.
  7. आखिर में ऊपर से कसूरी मेथी डालें और किचन किंग मसाला डालकर गरमा-गरम सर्व करें. 

घर पर इस तरीके से बनाएं पनीर बटर मसाला

  1. पनीर बटर मसाला बनाने के लिए गैस पर कुकर रखें और उसमें दो प्याज और चार टमाटर को मोटा-मोटा काटकर डाल देंगे.
  2. एक इंच अदरक का टुकड़ा, 11 से 12 लहसुन की कलियां, 10 से 12 ही काजू और एक तेजपत्ता लेंगे.
  3. कुकर में सारी चीजें डालने के बाद एक कप पानी डालकर 2 सीटी लगाएंगे. फिर कुकर से सारी ग्रेवी निकाल लेंगे.
  4. अब मिक्सर जार में पहले थोड़ी-सी बर्फ डालेंगे और फिर इसमें सारी ग्रेवी डालकर पीस लेंगे. 
  5. पनीर को अपनी पसंद के डिजाइन में काट लेंगे. पनीर काटने के बाद गैस पर पैन में बटर गर्म करने के लिए रख देंगे.
  6. जैसी ही बटर गर्म हो जाएगा तो इसमें एक तेजपत्ता, दालचीनी, मोटी इलायची, दो छोटी इलायची, एक जावेत्री, 2 छोटी इलायची, काली मिर्च के दाने, एक चम्मच लाल मिर्च का पाउडर डालेंगे.
  7. अब इसमें पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स करेंगे और 2 मिनट कुक करने के बाद इसमें हल्दी पाउडर,नमक, गरम मसाला और प्यूरी डाल देंगे, जो हमने पीसकर रखी थी.
  8. इसके साथ 3 से 4 चम्मच रेडीमेड टमाटर की प्यूरी भी डाल देंगे और इसे 4 से 5 मिनट के लिए पकाएंगे. 
  9. आखिर में कसूरी मेथी डालकर सबको अच्छी तरह से मिलाकर सर्व करेंगे. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »