How to Make Bharwan Parwal: रोज वही दाल-रोटी खाकर हो गए बोर? भुना बेसन और अमचूर डालकर बनाएं भरवां परवल, सास-बच्चे सब होंगे खुश

How to Make Bharwan Parwal: अगर आप भी रोज की दाल और सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं तो यहां हम आपको भरवां परवल की टेस्टी रेसिपी बता रहे हैं जिसे ट्राई करने के बाद आपके घर में हर कोई परवल का फैन हो जाएगा.

Advertisement
भरवां परवल (Photo: ITG) भरवां परवल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

How to Make Bharwan Parwal: क्या लंच और डिनर में रोज की घिसी-पिटी दाल और सादी सब्जियां खाकर अगर आपका और आपके परिवार का मन भर गया है तो अब कुछ नया और चटपटा ट्राई करने का समय आ गया है. गर्मियों में परवल खूब आते हैं लेकिन बच्चे और कई बड़े भी परवल का नाम सुनते ही नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं लेकिन अगर आप इसे भुने हुए बेसन और खट्टे-मीठे अमचूर, सौंफ का तड़का लगाकर बनाएंगी तो हर कोई इस परवल का फैन हो जाएगा.

Advertisement

इस खास रेसिपी से बने भरवां परवल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं बल्कि इनकी खुशबू से ही भूख बढ़ जाती है. आइए जानते हैं कि कैसे आप भुने बेसन और अमचूर का मसाला तैयार कर ऐसी सब्जी बना सकते हैं जिसे खाकर सास से लेकर बच्चे तक घर का हर मेंबर आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा.

भुने बेसन और अमचूर वाले भरवां परवल
परवल – 250 ग्राम (ताजे और मध्यम आकार के)

बेसन – 4 बड़े चम्मच

अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच

सौंफ पाउडर – 1 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर – 1.5 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)

गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच

हींग – एक चुटकी

जीरा – आधा छोटा चम्मच

सरसों का तेल या रिफाइंड ऑयल – 3 से 4 बड़े चम्मच

Advertisement

नमक – स्वादानुसार

बारीक कटा हरा धनिया – सजाने के लिए

बनाने का तरीका

सबसे पहले परवल को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. अब चाकू की मदद से परवल की ऊपरी पतली त्वचा को हल्का सा खुरच लें (पूरा छिलका न उतारें). दोनों सिरों को काट लें और बीच में एक लंबा चीरा लगाएं. चम्मच के पिछले हिस्से से परवल के अंदर के बीज और गूदे को धीरे से निकाल लें ताकि मसाला भरने के लिए जगह बन जाए. (आप चाहें तो सॉफ्ट बीजों को मसाले में मिलाने के लिए रख सकते हैं).

एक पैन में बिना तेल डाले बेसन को धीमी आंच पर 3-4 मिनट के लिए भूनें, जब तक कि उसमें से सोंधी खुशबू न आने लगे और रंग हल्का सुनहरा न हो जाए. भुने बेसन को एक प्लेट में निकाल लें.

भुने हुए बेसन में अमचूर पाउडर, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक और एक चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर मसाला बहुत सूखा लगे, तो इसमें एक छोटा चम्मच पानी या परवल के मुलायम बीज मैश करके मिला सकते हैं, जिससे मसाला बंधने लगे.

अब तैयार बेसन के मसाले को चम्मच या उंगलियों की मदद से सभी कटे हुए परवल के अंदर अच्छी तरह दबा-दबाकर भर दें.

Advertisement

एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें. तेल गरम होने पर हींग और जीरा चटकाएं. अब मसाले भरे हुए परवल को एक-एक करके कड़ाही में डालें.

कड़ाही को ढक दें और आंच को धीमा कर दें. परवल को हर 2-3 मिनट में पलटते रहें ताकि वे चारों तरफ से बराबर पकें और मसाला जले नहीं. इसे पकने में करीब 12-15 मिनट का समय लगेगा.

जब परवल नरम हो जाएं और बाहर की परत क्रिस्पी दिखने लगे तो गैस बंद कर दें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें. आपके गरमा-गरम चटपटे भरवां परवल तैयार हैं. इसे रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »