Navratri Vrat Special: नवरात्र के व्रत 19 मार्च 2026 को शुरू हुए थे. इन दिनों लोग फलाहारी खाना खाते हैं, जिसमें ज्यादातर घरों में कुट्टू की पूड़ी-पकौड़ी खाई जाती हैं. अगर आप भी वही कुट्टू और सिंघाड़े के आटे की पूड़ियां खाकर ऊब चुके हैं, तो अपनी थाली में थोड़ा 'ट्विस्ट' लाने का वक्त आ गया है. अपनी बोरियत को दूर करने के लिए आप सॉफ्ट-सॉफ्ट साबूदाने के पराठे और क्रिस्पी पूड़ी बना सकते हैं.
जी हां, साबूदाने के पराठे और पूड़ी बनाना बहुत आसान है . इन जायकेदार पराठे-पूड़ी को आप तीखी और चटपटी हरे धनिए की व्रत वाली चटनी के साथ खा सकते हैं. अगर आप इन्हें चटनी के साथ खाते हैं, तो आपके सब्जी की जरूरत बिल्कुल भी महसूस नहीं होगी.
सबसे पहले बनाएं साबूदाने का आटा
साबूदाना की पूड़ी और पराठे बनाने के लिए आपको बाहर से आटा लाने की जरूरत नहीं है. इस रेसिपी के लिए आप घर पर कुछ ही मिनटों में साबूदाने का आटा तैयार कर सकते हैं. आटा बनाने के लिए
ऐसे गूंथें पराठा-पूड़ी का सॉफ्ट आटा
टिप: आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा ढीला. इसके साथ ही आटा गूंथने के बाद उसे 10-15 मिनट ढककर जरूर रखें ताकि साबूदाना अच्छे से फूल जाए.
झटपट बनाएं व्रत वाली हरी चटनी
जितनी देर आपका गूंथा हुआ आटा रेस्ट के लिए रखा है उतने ही आप पराठे और पूड़ी का स्वाद दोगुना करने के लिए ये चटनी बना लें. हरी चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए
इन सभी चीजों को मिक्सर जार में डालें और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से पीस लें. अगर आप चटनी का स्वाद और बढ़ाना चाहते हैं तो उसमें थोड़ी सी दही मिला सकते हैं. आपकी चटपटी चटनी तैयार है.
ऐसे बनाएं साबूदाने के सॉफ्ट पराठे
साबूदाना पराठा बनाने के लिए
इसी डो से बनाएं क्रिस्पी पूड़ी
पूड़ी बनाने के लिए
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क