Kumaoni Kadhi Recipe: गरमा-गरम चावल के साथ परोसें कुमाऊंनी कढ़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब

Kumaoni Kadhi Recipe: अगर आप रोज की कढ़ी से कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो उत्तराखंड की पारंपरिक कुमाऊंनी कढ़ी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर बना सकते हैं.

Advertisement
उत्तराखंड की मशहूर कुमाऊंनी कढ़ी बनाते कैसे हैं? (Photo-ITG) उत्तराखंड की मशहूर कुमाऊंनी कढ़ी बनाते कैसे हैं? (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

Kumaoni Kadhi Recipe: भारत के अलग-अलग हिस्सों में कढ़ी को अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है और हर क्षेत्र की कढ़ी का अपना खास स्वाद होता है. उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की कुमाऊंनी कढ़ी, जिसे झोली भी कहा जाता है, अपने अनोखे स्वाद के लिए जानी जाती है. दही और बेसन से बनने वाली यह कढ़ी हल्के मसालों और देसी तड़के की वजह से बेहद टेस्टी लगती है. इसे बनाना काफी आसान है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे पसंद करते हैं. 

Advertisement

अगर आप भी घर पर रोज की कढ़ी से हटकर कुछ अलग ट्राई करना हैं तो कुमाऊंनी कढ़ी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आइए जानते हैं कि घर पर कुमाऊंनी कढ़ी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप दही
2 बड़े चम्मच बेसन
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच राई
2 साबुत सूखी लाल मिर्च
1/4 छोटा चम्मच हींग
1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
थोड़ा-सा हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)
स्वादानुसार नमक

उत्तराखंड की मशहूर कुमाऊंनी कढ़ी कैसे बनाई जाती है?

  1. कुमाऊंनी कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही और बेसन डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि इसमें कोई गांठ न रहे. 
  2. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर मीडियम गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  3. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, राई, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का लगाएं. जब मसाले चटकने लगें, तब तैयार दही-बेसन का घोल कड़ाही में डाल दें.
  4. कढ़ी में उबाल आने के बाद गैस को मीडियम कर दें और इसे 30 से 40 मिनट तक पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि कढ़ी तले में न लगे. अच्छी तरह पक जाने पर ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम चावल के साथ परोसे
 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »