Instant Sponge Dosa Recipe: न दाल-चावल भिगोने का झंझट, न रातभर का इंतजार; इन चीजों से सिर्फ 5 मिनट में बनाएं इंस्टेंट स्पंजी डोसा

Instant Sponge Dosa Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ झटपट और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो ये इंस्टेंट स्पंज डोसा रेसिपी आपके लिए है. बिना दाल-चावल भिगोए और बिना बैटर फर्मेंट किए, रसोई में मौजूद सूजी और दही से आप सिर्फ 5 मिनट में रुई जैसा सॉफ्ट और जालीदार डोसा बना सकते हैं.

Advertisement
इंस्टेंट स्पॉन्ज डोसा बनाने के लिए आपको सूजी और पोहे की जरूरत पड़ेगी. (Photo: ITG) इंस्टेंट स्पॉन्ज डोसा बनाने के लिए आपको सूजी और पोहे की जरूरत पड़ेगी. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:11 AM IST

Instant Sponge Dosa Recipe: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनकी सुबह की शुरुआत जल्दी बनने वाले, लेकिन स्वादिष्ट नाश्ते की तलाश करने से होती है, तो ये इंस्टेंट स्पंज डोसा रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है. अक्सर डोसे का नाम आते ही लोगों के दिलों-दिमाग में बैटर को घंटों फर्मेंट करने की टेंशन घर कर लेती है. लेकिन इस रेसिपी की मदद से आप बिना किसी लंबे इंतजार के सिर्फ 5 मिनट में सॉफ्ट-सॉफ्ट, जालीदार और स्पंज डोसा तैयार कर सकते हैं.

जी हां, बिना बैटर फर्मेंट किए और बिना दाल-चावल को भिगोने के झंझट के आप रसोई में पहले से मौजूद चीजों से आसानी ये डोसा बना सकते हैं. इसका स्वाद जितना शानदार है, उतना ही ये हल्का और पेट भरने वाला भी होता है. नारियल की चटनी और आलू मसाला के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आप इसे बच्चों के टिफिन से लेकर सुबह के नाश्ते और शाम के हल्के स्नैक तक में खा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं इंस्टेंट स्पंज  डोसा.

इंग्रेडिएंट्स:

Advertisement
  • 1 कप सूजी (रवा)
  • ½ कप दही
  • 1 बड़ा चम्मच धुला हुआ पोहा
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक
  • लगभग ½ से ¾ कप पानी (जरूरत अनुसार)
  • ¼ छोटा चम्मच खाने का सोडा या ½ पैकेट इनो
  • तेल (तवा ग्रीस करने के लिए)

बनाने का तरीका:

1. 
सबसे पहले मिक्सी के जार में सूजी, दही, धुला हुआ पोहा, चीनी, नमक और पानी डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें. अब इस बैटर को एक बड़े बाउल में निकाल लें.

2. इसके बाद बैटर में खाने का सोडा या इनो डालकर हल्के हाथों से चमचे की मदद से अच्छी तरह मिला लें. बैटर थोड़ा फूल जाएगा और डोसा बनाने के लिए तैयार हो जाएगा.

3. बैटर तैयार होने के बाद एक नॉन-स्टिक या लोहे का तवा लें और उसे अच्छी तरह गर्म करें. डोसा छोड़ने से पहले तवे पर थोड़ा पानी छिड़कें और कपड़े से साफ कर लें. अब तैयार बैटर को तवे पर डालकर हल्का सा फैलाएं. ध्यान रखें ज्यादा नहीं फैलाना है.

4. इसके बाद डोसे को मीडियम से हाई फ्लेम पर पकाएं. कुछ ही मिनटों में ऊपर की सतह सेट हो जाएगी और नीचे से सुनहरा रंग आने लगेगा. जब डोसा अच्छी तरह पक जाए, तो उसे तवे से निकाल लें.

5. आपका स्पंजी डोसा तैयार है. इसे आलू मसाला, नारियल की चटनी या सांभर के साथ गर्मागर्म परोसें. ये डोसा नाश्ते, टिफिन और शाम की हल्की भूख के लिए एकदम परफेक्ट है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »