Kacche Papite ki Sabzi Recipe: अगर आप रोज-रोज आलू, भिंडी या लौकी जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी बनाना चाहते हैं तो कच्चे पपीते की सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह सब्जी टेस्टी होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डाइजेशन को बेहतर रखने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.
सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब्जी कम समय, कम मसालों और आसान तरीके से तैयार हो जाती है. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और यह कैसे बनती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 मीडियम साइज का कच्चा पपीता (छीलकर टुकड़ों में कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
1 बारीक कटा प्याज
2 कटे हुए टमाटर
2–3 हरी मिर्च (चीरा लगी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
1–1½ कप पानी
सजाने के लिए हरा धनिया
कच्चे पपीते की सब्जी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क