Jodhpuri Kabuli Pulao Recipe: दूध-दही से बनाएं राजस्थान का फेमस जोधपुरी काबुली पुलाव, केसर-काजू से आएगा शाही स्वाद, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!

जोधपुरी काबुली पुलाव राजस्थान की एक खास शाही डिश है, जिसमें बासमती चावल, हरी मटर, तली हुई सब्जियां, काजू, मलाई और केसर का स्वाद मिलता है. इसकी बनावट और दम पर पकाने का तरीका इसे खास बनाता है, जानिए घर पर स्वादिष्ट जोधपुरी काबुली पुलाव बनाने की आसान रेसिपी.

Advertisement
काबुली पुलाव सब्जियां-मेवे डाले जाते हैं. (PHOTO:AI) काबुली पुलाव सब्जियां-मेवे डाले जाते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST

Jodhpuri Kabuli Pulao Recipe: राजस्थानी सब्जियां और मिठाई तो आपने खूब सुनी होगी, मगर जोधपुरी स्टाइल पुलाव के बारे में आपने नहीं सुना होगा. इसके स्वाद आगे आप बिरयानी भूल जाएंगे और इसे ही बार-बार बनाने की मांग करेंगे. राजस्थान के जोधपुर में खास काबुली पुलाव बनाया जाता है, अगर आपका दाल-चावल या रोटी-सब्जी बनाने का मन ना हो तो आप यह टेस्टी डिश ट्राई कर सकते हैं.

Advertisement

काबुली पुलाव नॉर्मल पुलाव से अलग और टेस्टी भी लगता है. यह शाही और परतदार डिश है, जिसे राजस्थानी वेज बिरयानी भी कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि मुगल काल में अफगानिस्तान से काबुली पुलाव भारत आया था, जिसमें सूखे मेवे और चावल का इस्तेमाल किया जाता था. जिसे समय के बाद राजस्थान के लोकल स्वाद, मसालों और शाकाहारी परंपरा के अनुसार ढाला गया.

शेफ रणवीर बरार के स्टाइल में घर पर राजस्थान का मोस्ट फेमस जोधपुरी काबुली पुलाव बनाने का तरीका जानते हैं. 

जोधपुरी काबुली पुलाव के लिए इंग्रेडिएंट्स

चावल पकाने के लिए

  • सेला बासमती चावल – 650 ग्राम (आधे घंटे भिगोए हुए)
  •  हरी मटर – ¾ कप
  •  घी – 2 बड़े चम्मच
  •  पानी – 2 से 3 कप
  •  नमक – स्वादानुसार

दही का मिश्रण बनाने के लिए

  •  फेंटा हुआ दही – डेढ कप
  •  अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  •  हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  •  देगी लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  •  धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच

ग्रेवी बनाने के लिए

Advertisement
  •  घी – 2 बड़े चम्मच
  •  जीरा – 1 छोटा चम्मच
  •  सूखी कश्मीरी लाल मिर्च – 2
  •  धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  •  ताजी मलाई – आधा कप
  •  तला हुआ सब्जियों का मिश्रण – तैयार किया हुआ
  •  बारीक कटा हरा धनिया – 2 से 3 बड़े चम्मच
  •  नमक – स्वादानुसार

सब्जियां और तेल 

  •  तेल – जरूरत के अनुसार
  •  शकरकंद– आधा मिडियम शेप का
  •  आलू – 2 से 3 मिडियम आकार के
  •  काजू – आधा कप
  •  प्याज – 2 से 3 बड़े
  •  ब्रेड स्लाइस – 5 से 6
  •  फूलगोभी – आधी मिडियम शेप की

पुलाव की परतें लगाने के लिए

  •  पके हुए चावल
  •  तैयार की हुई ग्रेवी
  •  तले हुए काजू और ब्रेड
  •  केसर वाला दूध
  •  बारीक कटा हरा धनिया

शाही मटर पुलाव बनाने का तरीका

1. सबसे पहले चावल पकाएं

एक हांडी में भीगे हुए बासमती चावल डालें. इसमें नमक, घी और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. ढक्कन लगाकर लगभग 4 से 5 मिनट तक पकाएं.

जब चावल आधे पक जाएं, तो इसमें हरी मटर डालें और दोबारा मिलाएं. अब इसे 5 से 6 मिनट या चावल पकने तक पकाएं.

ध्यान रखें कि चावल बहुत ज्यादा गलने न पाएं. तैयार चावल को एक बड़ी प्लेट या परात में निकालकर अलग रख दें.

Advertisement

2. दही का मसालेदार मिश्रण तैयार करें

एक कटोरे में दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसमें अदरकलहसुन का पेस्ट, हल्दी, देगी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले दही में एकसार हो जाएं.

3. सब्जियां, काजू और ब्रेड तलें

एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें कटे हुए कंद, आलू, फूलगोभी, प्याज, काजू और ब्रेड के टुकड़ों को अलगअलग तलें. सब्जियों को हल्का सुनहरा और अच्छी तरह पकने तक तलें.

काजू और ब्रेड को कुरकुरा होने पर निकाल लें. सभी चीजों को टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.

4. मलाईदार ग्रेवी बनाएं

एक हांडी में घी गर्म करें. इसमें जीरा और सूखी कश्मीरी लाल मिर्च डालकर लगभग एक मिनट तक भूनें. अब तैयार दही का मिश्रण और धनिया पाउडर डालें. इसे 7 से 8 मिनट तक पकाएं, जब तक ग्रेवी से घी अलग होता न दिखने लगे.

इसके बाद इसमें ताजी मलाई, तली हुई सब्जियां, हरा धनिया और नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर पकाएं. 

5. चावल और ग्रेवी की परतें लगाएं

अब एक हांडी में सबसे पहले पके हुए चावल की परत बिछाएं. इसके ऊपर तले हुए काजू और ब्रेड के टुकड़े फैलाएं. फिर चावल की एक और परत लगाकर तैयार ग्रेवी डालें.

Advertisement

इसके ऊपर दोबारा काजू, ब्रेड और बाकी चावल डालें. सबसे ऊपर केसर वाला दूध और बारीक कटा हरा धनिया फैलाएं. 

6. दम पर पकाकर परोसें

एक तवा गर्म करें और उसके ऊपर पुलाव वाली हांडी रखें. हांडी को ढक्कन से ढककर हाई फ्लेम पर 2 से 3 मिनट पकाएं. इसके बाद फ्लेम लो कर दें और 15 से 20 मिनट तक दम पर पकने दें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »