Chukandar Tikki Recipe: नाश्ता हो या शाम की हल्की भूख, मिनटों में बनाकर खाएं चुकंदर की टिक्की, रेसिपी है आसान

Chukandar Tikki Recipe: अगर आप रोज-रोज शाम के नाश्ते में समोसे-कचौड़ी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार चुकंदर की टिक्की ट्राई कर सकते हैं. यह टिक्की खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है और कम समय में आसानी से तैयार हो जाती है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
मिनटों में घर पर बनाएं स्वाद और पोषण से भरपूर चुकंदर की टिक्की (Photo-ITG) मिनटों में घर पर बनाएं स्वाद और पोषण से भरपूर चुकंदर की टिक्की (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

Chukandar Tikki Recipe: शाम के समय चाय के साथ अगर आप कुछ हल्का, हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो चुकंदर की टिक्की एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम यह टिक्की स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. चुकंदर में आयरन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी देने और हेल्दी रखने में मदद करते हैं. वहीं आलू और मसालों का स्वाद इसे और भी लाजवाब बना देता है. 

Advertisement

खास बात यह है कि यह रेसिपी कम समय में आसानी से तैयार हो जाती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. आइए जानते हैं चुकंदर की टिक्की घर पर कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप उबला और कद्दूकस किया हुआ चुकंदर
2 मीडियम आलू (उबले और मैश किए हुए)
1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स (या बेसन)
1/2 कप बारीक कटा प्याज
1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
थोड़ा-सा हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
तेल (तलने के लिए )

चुकंदर की टिक्की बनाते कैसे हैं?

  1. चुकंदर की टेस्टी और हेल्दी टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ चुकंदर और बारीक कटा प्याज डालें. इ
  2. इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब मिश्रण को बांधने के लिए इसमें ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन मिलाएं और एक नरम लेकिन सख्त मिश्रण तैयार कर लें. तैयार मिश्रण से अपनी पसंद के आकार की छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें.
  4. इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और टिक्कियों को मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. 
  5. अब आपकी टेस्टी चुकंदर की टिक्की तैयार है. इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »