माइग्रेन बन सकता है नई बीमारी का कारण...

अगर आपको अक्सर सिर में दर्द रहता है तो आप ये खबर जरूर पढ़ें. क्योंकि माइग्रेन दूसरी बीमारी का कारण भी बन सकता है...

Advertisement
Headache Headache

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

वे लोग जो पुराने माइग्रेन के सिरदर्द से पीड़ित हैं, उन लोगों में जबड़े की गंभीर बीमारी होने की संभावना तीन गुना तक बढ़ जाती है. एक शोध में यह बात सामने आई.

शोधकर्ताओं ने कहा कि शोध के निष्कर्षों से पता चला है कि टेम्पोरोमैंडिबुलर डिसऑर्डर (टीएमडी) सीधे तौर पर माइग्रेन पैदा न कर जबड़े के जोड़ों को प्रभावित करता है. हालांकि टीएमडी, माइग्रेन के एक हमले की तीव्रता और आवृत्ति दोनों को बढ़ा सकता है.

Advertisement

ब्राजील की साओ पाउलो यूनिवर्सिटी में लेखक लीडियान फ्लोरेंसियो ने कहा कि माइग्रेन बहुसंख्यक कारणों के साथ एक स्नायविक रोग है, जबकि टीएमडी, गर्दन का दर्द और मस्तिष्क कोशिका संबंधी अन्य विकार ऐसे कारकों की एक श्रृंखला है, जो माइग्रेन से ग्रस्त मरीजों की संवेदनशीलता और रोग की आवृत्ति को बढ़ाता है.

पिछले अध्ययन ये दर्शाते हैं कि माइग्रेन किस तरह चबाने में मददगार से जुड़ा होता है.

टेम्पोरोमैंडिबुलर जोड़ जबड़े को खोपड़ी की हड्डी से जोड़ते हुए कब्जे के समान कार्य करता है, इसलिए चबाने और जोड़ों के तनाव में कठिनाई विकार के लक्षण में शामिल हैं.

फ्लोरेंसियो ने कहा कि केंद्रीय संवेदीकरण से माइग्रेन के हमलों की आवृत्ति और टीएमडी की गंभीरता के बीच के संबंध की व्याख्या हो सकती है.

उन्होंने कहा कि माइग्रेन के हमलों की पुनरावृत्ति दर्द की संवेदनशीलता को बढ़ा सकती है.

Advertisement

शोध की रिपोर्ट 'जर्नल ऑफ मैनिपुलेटिव एंड फिजियोलॉजिकल थेरेप्यूटिक्स' में प्रकाशित हुई है.

अध्ययन के लिए टीम ने 30 साल के आसपास उम्र की महिलाओं पर गौर किया, जिनका किसी तरह का कोई पुराना माइग्रेन या एपिसोडिक माइग्रेन या माइग्रेन का इतिहास नहीं था.

जिन्हें माइग्रेन की शिकायत नहीं थी, उनमें 54 प्रतिशत टीएमडी के लक्षण पाए गए, जबकि प्रासंगिक माइग्रेन के साथ 80 प्रतिशत और पुराने माइग्रेन वाली महिलाओं में इसके 100 प्रतिशत लक्षण पाए गए.

ने कहा है कि माइग्रेन से पीड़ित लोगों में टीएमडी होने की प्रबल संभावना रहती है, जबकि टीएमडी ग्रस्त लोगों में जरूरी नहीं कि उन्हें माइग्रेन हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »