मौत का कारण बन सकता है च्‍यूइंगम का शौक

अगर आपको या आपके बच्‍चों को च्‍यूइंगम खाना पसंद है तो यह जान लें कि च्‍यूइंगम और ब्रेड की वजह से आपकी समय से पहले मौत भी हो सकती है. जानिये कैसे...

Advertisement
च्‍यूइंगम ले सकता है जान च्‍यूइंगम ले सकता है जान

वंदना भारती

  • नई दिल्‍ली,
  • 19 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST

अगर आप रोजाना ब्रेड और च्‍यूइंगम खाते हैं तो जरा सावधान हो जाएं. क्‍योंकि यह आपकी जान भी ले सकता है.

जी हां, यह पढ़कर संभवत: आपको आश्‍चर्य हो, पर एक हालिया अध्‍ययन की रिपोर्ट कुछ ऐसा ही दावा कर रही है.

रिपोर्ट के अनुसार ब्रेड और च्‍यूइंगम में पाया जाने वाला तत्‍व कोलोन कैंसर की वजह बनता है, जिसकी वजह से समय से पहले ही व्‍यक्‍त‍ि की मौत हो सकती है.

Advertisement

नैनोइम्‍पैक्‍ट के जरनल में प्रकाशित इस अध्‍ययन की रिपोर्ट के अनुसार ब्रेड और च्‍यूइंगम में टाइटेनियम डाईऑक्‍साइड नाम का तत्‍व पाया जाता है, जो intestine के cell structure यानी कि जुड़ी हुई कोशिकाओं को तोड़ देता है.

कोशिकाओं के टूटते ही पाचनतंत्र कमजोर पड़ जाता है और इसकी वजह से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है.

यही नहीं टाइटेनियम डाईऑक्‍साइड पेट की कोशिकाओं का जाल तोड़कर शरीर के दूसरे हिस्‍सों में भी चला जाता है.

यह अध्‍ययन बिंघमटन यूनविर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है.


अध्‍ययनकर्ता ग्रेचेन माहलर ने बताया कि च्‍यूइंगम और ब्रेड में पाया जाने वाला टाइटेनियम डाईऑक्‍साइड ऐसा तत्‍व है, जिसकी धीरे-धीरे लत लग जाती है और इसे खाने वाले व्‍यक्‍त‍ि को बार-बार इसकी क्रेविंग होती है.

इसलिए बेहतर होगा कि आप आज और अभी से च्‍यूइंगम व ब्रेड खाना छोड़ दें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement