Advertisement

हेल्दी फूड

Bengal famous sweets: बंगाल की इन 5 मशहूर मिठाइयों को देख मुंह में आ जाता है पानी, आपने चखा इनका स्वाद?

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST
  • 1/7

भारत में मिठाइयों का जिक्र हो और बंगाल का नाम न आए, ऐसा मुमकिन नहीं है. दरअसल, बंगाल की गलियों से निकलने वाली मिठास ने न केवल देश, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है. छेने के नरम इस्तेमाल और चीनी-गुड़ के सटीक संतुलन के साथ यहां की मिठाइयां मुंह में जाते ही घुल जाती हैं. अब वो कौन-कौन सी मिठाइयां हैं जो बंगाल से निकलकर पूरे विश्व में फेमस हुईं, उनके बारे में हम आपको बताएंगे.

(Photo: ITG)

  • 2/7

स्वाद का सीक्रेट

बंगाल की मिठाइयों की खासियत उनका 'ताजा' होना है. यहां ज्यादातर मिठाइयां गाय के दूध से बने ताजे छेने से तैयार की जाती हैं जो उन्हें अन्य मिठाइयों से अधिक नरम और जल्दी डाइजेस्ट होने लायक बनाती हैं.

(Photo: ITG)
 

  • 3/7

रसगुल्ला (Rosogolla)

सफेद, गोल और चाशनी से लबालब भरा रसगुल्ला बंगाल की सबसे बड़ी पहचान है. छेने से बनी यह मिठाई इतनी स्पंजी होती है कि मुंह में जाते ही अपना जादू बिखेरने लगती है.

(Photo: ITG)
 

Advertisement
  • 4/7

मिष्टी दोई (Mishti Doi)

मिष्टी दोई यानी मीठा दही. इसे मिट्टी के बर्तनों में जमाया जाता है. कैरेमलाइज्ड शुगर और गाढ़े दूध का यह मेल ठंडा-ठंडा परोसा जाता है, जो हर खाने का बेहतरीन अंत करता है.

(Photo: ITG)
 

  • 5/7

सोंदेश (Sandesh)

सोंदेश बंगाल की एक क्लासिक मिठाई है. यह ताजे छेने और गुड़ या चीनी से बनाई जाती है. इसकी बनावट और इसमें मौजूद केसर-इलायची की खुशबू इसे बेहद खास और शाही बनाती है.

(Photo: ITG)
 

  • 6/7

पोंटुआ (Pantua)

दिखने में यह गुलाब जामुन जैसा लगता है, लेकिन इसका स्वाद बिल्कुल अलग होता है. छेने और खोए के मिश्रण से तैयार पोंटुआ को गहरे भूरे रंग तक तलकर चाशनी में डुबोया जाता है.

(Photo: ITG)
 

Advertisement
  • 7/7

खीर कदम (Kheer Kadam)

यह मिठाई दो परतों वाली होती है. इसके अंदर एक छोटा रसगुल्ला होता है और बाहर खोए या मावा की परत चढ़ी होती है. यह एक साथ दो अलग स्वाद का अनुभव देती है.

(Photo: ITG)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement