Advertisement

हेल्दी फूड

बासी रोटी बन सकती है 'सुपरफूड'... एक्सपर्ट ने बताया रात की रोटी सुबह खाना कितना सही?

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST
  • 1/8

अक्सर भारतीय घरों में रात की बची हुई रोटी सुबह खाने खा ली जाती हैं. इसके पीछे अलग-अलग तर्क होते हैं, जैसे इतनी जल्दी रोटी खराब नहीं होती, बासी रोटी सेहत के लिए अच्छी होती है, आदि. लेकिन आज सेहत को देखते हुए कई लोग जहां लोग कुछ घंटों पुराना खाना खाने से बचते हैं तो ऐसे में रात की रोटी अगले दिन सुबह खाना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक?

अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन की रिसर्च बताती है कि बासी रोटी में कुछ खास पोषक तत्व बढ़ जाते हैं इसलिए ये हेल्दी होती है. वहीं कुछ नई स्टडीज बताती हैं कि सही तरह से रखी गई बासी रोटी में रेजिस्टेंट स्टार्च बनता है, जो पाचन और ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद माना जा रहा है.
 

  • 2/8

रिपोर्ट भी दादी-नानी की बात को साबित करती हैं कि बासी रोटी पेट के लिए अच्छी होती हैं. रिसर्च के मुताबिक ठंडी या बासी रोटी में कार्बोहाइड्रेट की संरचना बदल जाती है जिस कारण वो धीरे-धीरे डाइजेस्ट होती है और आपको लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है.

  • 3/8

कई विदेशी वेबसाइट्स और न्यूट्रिशन आर्टिकल्स में दावा किया गया है कि बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स, ताजी रोटी से कम होता है. इसका मतलब है कि बासी रोटी शरीर में धीरे-धीरे शुगर रिलीज करती है जिससे अचानक से स्पाइक नहीं होता. वहीं कुछ रिपोर्ट्स ये भी दावा करती हैं कि यदि इसे सीमित मात्रा में लिया जाए तो डायबिटीज और प्री-डायबिटिक पैशेंट को फायदा हो सकता है.
 

Advertisement
  • 4/8

NIH और कई रिव्यू पेपर्स में रेजिस्टेंट स्टार्च को बेहतर गट हेल्थ, कब्ज में राहत और मेटाबॉलिज्म सुधार के लिए फायदेमंद माना गया है. रेजिस्टेंट स्टार्च को प्रीबायोटिक माना जाता है यानी ये आंतों के अच्छे बैक्टीरिया के लिए खाना है. वहीं बासी रोटी में यही रेजिस्टेंट स्टार्च बढ़ जाता है जो कि पेट के लिए फायदेमंद है.

  • 5/8

इंटरनेशनल हेल्थ ब्लॉग्स और लाइफस्टाइल वेबसाइट्स का कहना है कि बासी रोटी खाने से पेट देर तक भरा महसूस करता है क्योंकि बासी रोटी का डाइजेशन धीमा होता है और इसमें फाइबर अधिक होता है. इससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं और पोर्शन कंट्रोल में मदद मिलती है. ऐसे में आपको वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है.
 

  • 6/8

रिपोर्ट कहती हैं कि बासी रोटी खाने के फायदे तभी तक हैं जब रोटी सही तरह से स्टोर की गई हो और 10–12 घंटे के अंदर खा ली जाए. एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि ज्यादा समय तक बाहर रखी रोटी में बैक्टीरिया और फफूंद पनप सकते हैं जो फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उलटी और इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं. इसलिए हल्की सी भी बदबू या दाग दिखे तो तुरंत फेंक देना चाहिए.
 

Advertisement
  • 7/8

तो बासी रोटी खानी चाहिए या नहीं?

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स की राय साफ है. ताजी रोटी हमेशा पहला ऑपशंस होनी चाहिए लेकिन कभी-कभार सही तरह से रखी गई रात की रोटी सुबह खा लेना ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है. अगर आपको डायबिटीज, गैस या स्टमक सेंसिटिव है तो डॉक्टर या डाइटीशियन से पूछकर ही ये खाएं.

  • 8/8

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement