18K सोने की घड़ी पहन शिखर धवन ने दिखाया स्वैग, बॉर्बी लुक में छाईं सोफी, वॉच की कीमत जान रह जाएंगे दंग!

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और सोफी शाइन 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए. 'गब्बर' की संगीत सेरेमनी के भी खूब चर्चे हो रहे हैं, जहां उनकी विदेशी दुल्हन सोफी के 'शैम्पेन-गोल्ड' लहंगे और शिखर की लग्जरी घड़ी ने सबका ध्यान खींचा. संगीत में कपल का रॉयल लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस पसंद भी कर रहे हैं.

Advertisement
क्रिकेटर्स को घड़ी पहनने का काफी शौक है. (PHOTO:ITG) क्रिकेटर्स को घड़ी पहनने का काफी शौक है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

भारतीय क्रिकेट के सबसे बिंदास ओपनर, शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत 'पारी' की शुरुआत कर दी है. शिखर और उनकी लेडी लव सोफी शाइन (Sophie Shine) की शादी इस साल की सबसे चर्चित 'सेलेब्रिटी वेडिंग' बन गई है. सोशल मीडिया पर शिखर और सोफी की हल्दी, मेहंदी, संगीत से लेकर शादी की तस्वीरें वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. 

21 फरवरी को शिखर और सोफी शादी के बंधन में बंधे, उनकी ड्रीमी वेडिंग की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसके साथ ही कपल की संगीत नाइट का लुक भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें दोनों का शानदार स्टाइल और स्वैग देखने को मिला. 

Advertisement

शैम्पेन-गोल्ड लहंगा पहन दिखीं सोफी 

सोफी और शिखर की संगीत नाइट किसी फिल्मी सेट से कम नहीं थी, जैसे ही सोफी शाइन ने वेन्यू पर कदम रखा, सबकी सांसें थम गईं. अपने स्पेशल संगीत में मशहूर डिजाइनर जोड़ी रिम्पल और हरप्रीत नरूला का डिजाइन किया हुआ 'शैम्पेन-गोल्ड' लहंगा पहना था. इस लहंगे की बारीक कढ़ाई और शिमर लाइट्स का कॉम्बिनेशन में सोफी एकदम बॉर्बी डॉल जैसी लग रही थीं.

सोफी का संगीत का लहंगा लुक

सोफी का लुक बहुत 'लाउड' नहीं बल्कि 'क्लासी' था, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को निखार रहा था. उन्होंने इस आउटफिट के साथ हजूरी लाल लिगेसी की जूलरी स्टाइल की थी, रॉयल गोल्ड चोकर, मांग टीका और झुमके ने उनके पूरे लुक को ही रॉयल बना दिया. 

मेकअप की बात करे को सोफी का मेकपअ अमृतकौर आर्टिस्ट्री ने किया गया था, संगीत के लिए शिखर की लेडी लव का सॉफ्ट ग्लो और खुले वेवी बाल उनके लुक पर चार चांद लगा रहे थे.

Advertisement
शिखर-सोफी का संगीत लुक

गब्बर के हाथ में दिखी लाखों की घड़ी 

जहां एक तरफ सोफी का लुक लोगों का अपना दीवाना बना रहा है, दूसरी तरफ क्रिकेटर शिखर धवन के स्टाइल ने भी एक बार फिर सबको हैरान कर दिया. फैंस के बीच गब्बर के नाम से मशहूर शिखर अपनी संगीत सेरेमनी में परफेक्ट जेंटलमैन अवतार मे दिखे. उन्होंने सोफी के गोल्ड लुक को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए आइवरी शेरवानी पहनी. लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वो थी उनकी कलाई पर चमकती रोलेक्स घड़ी. 

संगीत में शिखर ने अपने हाथ में Rolex Day-Date 40 घड़ी पहन रखी थी, जिसकी कीमत आपको दंग कर देगी.  गब्बर ने लेटेस्ट 'वॉच गेम' से फिर से साबित कर दिया है  कि स्टाइल के मामले में भी वो 'किंग' हैं. शिखर ने जो घड़ी पहन रखी है, वो कोई मामूली वॉच नहीं है. यह 18 कैरेट येलो गोल्ड और 'प्रेसिडेंट' ब्रेसलेट वॉच है. जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है.

शादी में दिखा कलर कोऑर्डिनेशन

शिखर धवन ने सोफी से दूसरी शादी है, जो उनसे 5 साल छोटी हैं. 40 साल के शिखर की दूसरी शादी के खूब चर्चे हो रहे हैं और इस शादी की सबसे बड़ी खासियत रही 'कलर कोऑर्डिनेशन'. वेडिंग डे के लिए शिखर और सोफी ने 'न्यूट्रल और सटल' शेड्स को चुना, दोनों के आउटफिट्स एक-दूसरे में रचे-बसे लग रहे थे. मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए खास लहंगे में सोफी बहुत खूबसूरत लग रही थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement