करोड़ों की मालकिन काव्या मारन 34 की उम्र में बनेंगी अनिरुद्ध की दुल्हनिया, हर ड्रेस में लगती हैं कमाल, PHOTOS

काव्या मारन जल्द ही अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच हम आज आपको काव्या के ऐसे 5 लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप उनके अंदाज के फैन हो जाएंगे.

Advertisement
काव्या मारन टी-शर्ट से लेकर कोट-पैंट तक में स्टाइलिश लगती हैं. (Photo: ITG) काव्या मारन टी-शर्ट से लेकर कोट-पैंट तक में स्टाइलिश लगती हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. वह मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी शादी और ग्रैंड रिसेप्शन को लेकर खूब चर्चा चल रही है. ऐसे में फैंस की नजरें इस हाई-प्रोफाइल शादी के साथ-साथ होने वाली दुल्हनिया यानी काव्या मारन के अंदाज पर भी टिकी हैं.

Advertisement

34 साल की काव्या मारन अपने स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचना बखूबी जानती हैं. आईपीएल मैचों के दौरान अपनी टीम को चीयर करते हुए सुर्खियों में रहने वाली काव्या मैदान के बाहर भी स्टाइलिश अंदाज में दिखाई देती हैं. उनका फैशन और स्टाइल किसी से भी कम नहीं है. वह कभी सादगी भरे लुक में दिल जीत लेती हैं, तो कभी अपने क्लासी आउटफिट्स से महफिल लूट लेती हैं. उनके फैशन में बहुत ज्यादा तामझाम नहीं, बल्कि सादगी के साथ लग्जरी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन नजर आता है. आइए, शादी की चर्चाओं के बीच देखते हैं काव्या मारन के 5 ऐसे स्टाइलिश लुक, जिनमें उनके ठाठ किसी राजकुमारी से कम नहीं लगे.

1. जर्सी स्टाइल में खूब फबती हैं काव्या  
काव्या, अक्सर क्रिकेट ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद को चीयर करती दिखाई देती हैं. स्टैंड्स में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए उनमें एक गजब का जोश देखने को मिलता है. उनके हावभाव के साथ-साथ उनकी स्टाइलिंग भी खास होती है. स्टैंड्स में टीम का हौसला बढ़ाने के लिए वह हमेशा टीम की जर्सी पहने दिखाई देती हैं. वो जर्सी को जिस तरह से स्टाइल करती हैं, वो भी भी ट्रेंडी लगता है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की टी-शर्ट के साथ एक स्मार्ट नीली डेनिम जींस पहनी थी. यहां सबसे ज्यादा ध्यान उनके स्टाइलिश सनग्लासेस ने खींचा था, जो इंटरनेट पर तुरंत वायरल हो गए थे. इसके अलावा, उनके मिनिमल मेकअप ने उन्हें एक शानदार लुक दिया, जबकि उनके शाइनी बालों ने लुक को और एलिवेट किया था. ये सनग्लासेस miu miu ब्रांड के बताए जा रहे हैं, जिनकी कीमत 37,844 रुपये बताई जा रही है.

Advertisement
काव्या मारन मैच के दौरान अलग-अलग सनग्लासेस पहने दिखती हैं. (Photo: @statsinfo_11/Instagram)

2. फॉर्मल कपड़ों में स्टाइलिश लगती हैं काव्या
अवॉर्ड फंक्शंस में अक्सर काव्या मारन फॉर्मल आउफिट्स पहनना चुनकी हैं. GQ अवॉर्ड्स में एक बार उन्होंने ग्रे पैंट सूट पहना था, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लगी थीं. उन्होंने ग्रे ब्लेजर के साथ मैचिंग हाई-वेस्ट ट्राउजर पहना था. इसके साथ वाइट टॉप पेयर किया था, जिस पर लगे गोल्डन बटन उनके लुक को खास बना रहे थे. काव्या ने अपने लुक को ज्यादा हैवी रखने के बजाय सिंपल और क्लासी रखा था. उन्होंने कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहने थे और साइड पार्टिंग करते हुए बालों को खुला रखा था.

फॉर्मल लुक को भी काव्या बहुत ही मिनिमल तरीके से स्टाइल करती हैं. (Photo: @srhfans.andhra/Instagram)


3. जंपसूट में भी लगीं क्लासी
काव्या मारन एक बार रेड कलर के जंपसूट में नजर आई थीं, जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था. उन्होंने कॉलर वाला लाल जंपसूट पहना था, जिसका ऊपर का हिस्सा प्लीटेड था और नीचे की तरफ कपड़ा ढीला रखा गया था. ये लुक सेमी-फॉर्मल मौके के लिए एकदम सही था. काव्या ने इसके साथ गोल्डन हूप ईयररिंग्स, टैन ब्राउन स्लिंग बैग और ब्लैक हील्स पहनी थीं. उनका यह अंदाज दिखाता है कि उन्हें सिंपल कपड़ों के साथ भी बोल्ड रंग पहनना पसंद है.

Advertisement
जंपसूट में काव्या बेहद सुंदर लगीं. (Photo: @the_dornal/Instagram)


4. सिंपल लुक को भी बना देती हैं स्टाइलिश
काव्या मारन अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने के लिए अक्सर ऑरेंज कलर के कपड़ों में नजर आती हैं. उनका स्टाइल काफी सिंपल लेकिन स्टाइलिश होता है. एक बार वह ब्लैक टॉप और डार्क ब्लू डेनिम जींस के साथ ऑरेंज शर्ट पहने दिखीं. उन्होंने अपने लुक को ज्यादा एक्सेसरीज के साथ स्टाइल नहीं किया था. हाथों में एप्पल स्मार्टवॉच पहन काव्या सिंपल में भी स्टाइलिश लग रही थीं. काव्या को फिटनेस का भी शौक है और उनकी सादगी ही उनके स्टाइल को खास बनाती है.

काव्या को कई बार शर्ट में टीम को चीयर करते देखा जा चुका है. (Photo: luv.itra/@Instagram)


5. ब्लैक गाउन में ग्लैमरस लुक
काव्या मारन को एक बार ब्लैक कलर का गाउन पहने देखा गया था, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं. इस ब्लैक एम्ब्रॉयडरी ड्रेस में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था. उन पर ये ड्रेस काफी जच रही थी. काव्या हर तरह के आउटफिट को अपने स्टाइल में कैरी करना जानती हैं और उनका ये लुक इसका सबूत है. ब्लैक ड्रेस के साथ उनका मेकअप भी काफी अच्छा लग रहा था, जो उनके पूरे लुक को और खास बना रहा था.

Advertisement
काव्या ब्लैक कलर में खूबसूरत लगीं. (Photo: @statsinfo_11/Instagram)

21 नवंबर को चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर जल्द ही अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं. शादी के बाद इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए चेन्नई में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा. तय कार्यक्रम के मुताबिक, काव्या और अनिरुद्ध की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को होगा. हालांकि, दोनों की शादी किस तारीख को होगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »